Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO में फिर दिखे 'गली ब्वॉय' पृथ्वी शॉ, रैप पर थिरकते हुए बोले- 'बहुत हार्ड'

Prithvi Shaw entertains with his dance on 'Gully Boy' rap song| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे पृथ्वी शॉ सोशल मीडिया पर अपने फिल्मी अंदाज में संदेश देने के लिए खासे चर्चाओं में बने रहते है। पिछले कुछ समय से पृथ्वी बॉलीवुड मूवी गली ब्वॉय के रैप गानों पर मैसेज कुछ पोस्ट शेयर करते रहे हैं जो काफी चर्चित भी रही थी।

इतना ही नहीं उसके बाद से कई फैंस के बीच में यह युवा क्रिकेटर गली ब्वॉय के नाम से चर्चित हो गया है। एक बार फिर से पृथ्वी शॉ ने फुल गली ब्वॉय मूड दिखाया है। 19 साल के इस क्रिकेटर को एमीवे बंटाई के रैप सांग 'बोहोत हार्ड' पर थिरकते हुए देखा गया। इस दौरान शॉ पूरी तरह से रैप के साथ ताल मिलाते और लिपसिंग करते हुए नजर आए।

View this post on Instagram

Bhot Hard🙌😁♥️

A post shared by Team India 🇮🇳 (@indiancricketteam7) on

इससे पहले पृथ्वी पर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए थे तब उन्होंने गली ब्वॉय मूवी के रैप 'अपना टाइम आएगा' की तर्ज पर एक पोस्ट किया था। पृथ्वी ने लिखा था- 'अपना टाइम आएगा..चोट से फिट होके..मैं और रन बनाउंगा..अपना टाइम आएगा।'

इतना ही नहीं इससे बाद भी पृथ्वी ने एक और पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'ये भाई लोग जैसा कोई हार्ड इच नहीं है।' पृथ्वी के ये भाई लोग थे धोनी और कोहली जिनके साथ उन्होंने फोटो ली थी और पोस्ट की थी।

Story first published: Tuesday, March 19, 2019, 11:18 [IST]
Other articles published on Mar 19, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+