
साझा की एक साल पुरानी वीडियो
इस वीडियो में साक्षी कागज पर लिखे कुछ डायलॉग बोलने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन वो बोल नहीं पातीं। वीडियो को शेयर करते हुए धोनी ने लिखा, "इतिहास से कुछ धमाका। जब आप कुर्सियां बदल दो और डायरेक्टर से डायलॉग बोलने को कहो, खासकर जब वो आपसे ये कह रहीं थी कि ये तो बहुत आसान है और तुम्हे एक बार में ही बोलना चाहिए था। समय तेजी से भाग रहा है यह एक साल से ज्यादा पुराना हो गया है।"

डायलाॅग नहीं बोल पाईं साक्षी
बता दें कि यह वीडियो साल पुराना एक एड शूट के दाैरान का है। दोनों किसी पेट्रोल पंप पर बैठे हुए हैं। धोनी ने साक्षी को एहसास करवाया कि कैमरे के सामने बोलना कितना मुश्किल होता है। आप देख सकते हैं कि धोनी साक्षी को डायलाॅग बोलने को कहते हैं लेकिन साक्षी नवर्स हो जाती हैं। वो अपनी गलती पर हंसती भी हैं, साथ में कहती हैं कि नही हो पाएगा। लेकिन इस बीच धोनी उनसे पूछते हैं कि जब तुम देखकर भी नहीं बोल पा रही हो तो डायलॉग की डिलिवर कैसे करोगी? इस दौरान धोनी हंस भी रहे हैं।
छुट्टियां काट रहे हैं धोनी
फिलहाल धोनी आईसीसी विश्व कप के बाद से छुट्टियां काट रहे हैं। धोनी पर सवाल उठ रहे थे कि क्या वो आगे क्रिकेट खेलेंगे या संन्यास लेंगे, लेकिन माही ने साफ कर दिया कि रांची में थोड़ी सी प्रैक्टिस सेशन के बाद जनवरी में मैं फैसला करूंगा कि क्या करना है। वहीं कोच रवि शास्त्री ने उम्मीद जताई कि वो आईपीएल के बाद वापसी करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
