
धोनी के संन्यास पर ट्रेंडिग होने से साक्षी को आया गुस्सा-
हालांकि, साक्षी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के बाद ट्वीट को जल्द ही डिलीट कर दिया। क्योंकि साक्षी का ट्वीट काफी तीखा और दो टूक बात कहने वाला था इसलिए यह भी धोनी के संन्यास की खबरों के साथ ट्वीटर पर चर्चाओं में आ गया।अफवाहों के ताजा दौर पर प्रतिक्रिया देते हुए साक्षी सिंह काफी गुस्से में थीं।
इस शख्स को ICC चेयरमैन के तौर पर सपोर्ट करेगा BCCI, 'द हंड्रेड' में दिख सकते हैं भारतीय क्रिकेटर
स्टार क्रिकेटर की पत्नी ने कहा कि कोविद -19 महामारी के कारण लॉकडाउन ने लोगों को 'मानसिक रूप से अस्थिर बना दिया है'।

'लॉकडाउन ने लोगों को मानसिक रूप से अस्थिर कर दिया'
साक्षी सिंह ने ट्विटर पर लिखा, "ये केवल अफवाह है! इसकी वजह मैं समझती हूं कि लॉकडाउन ने लोगों को मानसिक रूप से अस्थिर बना दिया है!
हालांकि कुछ देर बाद साक्षी ने ट्वीट डिलीट कर दिया लेकिन आलोचकों को जवाब देने का उनका काम हो चुका था। इससे पहले भी साक्षी धोनी के संन्यास की अफवाहों पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। एक अन्य मौके पर जब यह अफवाह उड़ी थी कि धोनी ने लॉकडाउन के दौरान गरीबों की मदद के लिए मात्र 1 लाख रुपए दान किए हैं तब भी साक्षी ने ही आकर सोशल मीडिया पर साफ किया था कि ये फेक न्यूज है।

धोनी ने एक बार फिर खुद कुछ नहीं बोला-
वहीं, एमएस धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय भविष्य के बारे में कुछ भी नहीं कहा है। उल्लेखनीय रूप से, 38 वर्षीय ने पिछले साल कहा था कि जनवरी 2020 तक अपने भविष्य के बारे में सवाल न पूछें। हालांकि यह साल क्रिकेट ही नहीं बल्कि तमाम तरह के खेलों के लिए बुरा सपना साबित हुआ है। कोरोनावायरस के फैलाव के बीच कैसे क्रिकेट को शुरू किया जाए, ये एक चुनौती बनी हुई है।
एमएस धोनी के अंतरराष्ट्रीय भविष्य पर अटकलें तब से लगी हुई हैं जब पूर्व भारतीय कप्तान ने 2019 विश्व कप के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से विश्राम लिया था। धोनी ने आईपीएल 2020 के लिए कमर कस ली थी और यह प्रतियोगिता अगर तय समयानुसार होती है तो वे पीली जर्सी में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के तौर पर खेलते हुए नजर आते।


Click it and Unblock the Notifications
