For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

साक्षी धोनी का खुलासा, बताया किसके चलते एमएस धोनी खो सकते हैं अपनी कूलनेस

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर उनकी कूलनेस के लिये जाना जाता है जोकि परिस्थिति कितनी भी टेंस क्यों न हो जाये लेकिन बेहद कम होता है कि वो अपना आपा खोते नजर आये। हाल ही में समाप्त हुए इंडियन प्रीमियर लीग के बाद एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी का 32वां जन्मदिन मनाने के लिये परिवार के साथ यूएई में छुट्टी मनाने पहुंचे हैं। इस दौरान उनके साथ भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी अपने पति शोएब मलिक भी नजर आये हैं। अगर यह सवाल किया जाये कि कौन है जो धोनी को परेशान करने का दम रखता है तो शायद इसका जवाब खुद धोनी या उनका कोई बेहद करीबी खिलाड़ी ही दे सकता है क्योंकि पूरी दुनिया इस बात की मानती है कि वो मैदान पर सबसे ज्यादा शांत रहने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं।

हालांकि मैदान के बाहर निजी जिंदगी में धोनी को परेशान कर आपा खोने पर मजबूर करने की बात करें तो सिर्फ एक ही इंसान है जो धोनी को उनके कूलनेस छोड़ने पर मजबूर कर सकता है। अपने 32वें जन्मदिन के मौके पर धोनी की पत्नी साक्षी ने चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह इस बात का खुलासा करती नजर आ रही हैं।

और पढ़ें: IND vs AUS: कोहली की लीव पर कपिल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बच्चों से महीनों बाद मिले थे गावस्कर

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ इस बातचीत में साक्षी धोनी ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया और बताया कि अगर कोई धोनी को परेशान या गुस्सा होने के लिये मजबूर कर सकता है तो वह इकलौती इंसान वह खुद हैं।

उन्होंने कहा,' धोनी मैदान पर ही नहीं बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में शांत ही रहते हैं। हालांकि अगर कोई है जो उन्हें उकसा कर परेशान कर सकता है तो वह सिर्फ मैं हूं क्योंकि मैं उनके सबसे करीब हूं। उन्होंने कई बार अपना गुस्सा मुझ पर निकाला है लेकिन मेरे लिये यह ठीक है।'

इस बातचीत के दौरान साक्षी ने बताया कि धोनी कभी भी घर पर क्रिकेट को लेकर बात चीत नहीं करते और जीवा उनके अलावा किसी की बात शायद ही किसी की सुनती है।

और पढ़ें: IPL में खिलाड़ियों को भेजने पर रोक लगाना चाहते हैं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान, जानें क्या बोले

उन्होंने कहा,' सबसे पहले हम घर पर क्रिकेट के बारे में चर्चा नहीं करते। वह उनका प्रोफेशन है और वह प्रोफेशनल हैं। वहीं जीवा भी घर में सिर्फ उन्हीं की सुनती है। अगर मैं उसे कुछ करने को कहती हूं या उसे अपना खाना जल्दी खत्म करने के लिये कहूंगी तो उसके लिये मुझे उसे कम से कम 10 बार कहना पड़ता है, धोनी की माता जी और शीला ऑन्टी भी कहकर थक जायेंगी लेकिन जीवा नहीं सुनेगी, वहीं अगर यह बात धोनी ने कही तो जीवा तुरंत ही वह काम कर लेगी।'

गौरतलब है कि धोनी के लिये आईपीएल का यह सीजन सबसे ज्यादा मुश्किल रहा है जिसमें वह एक अर्धशतक के साथ सिर्फ 200 रन ही बना सके। इतना ही नहीं आईपीएल के इतिहास में पहली बार सीएसके की टीम धोनी की कप्तानी में प्लेऑफ में जगह बना पाने में सफल नहीं हो सकी।

आपको बता दें कि धोनी ने साफ कर दिया है कि वह अगले आईपीएल में खेलते नजर आयेंगे। ऐसे में फैन्स को अगले सीजन में सीएसके की दमदार वापसी की उम्मीद है।

Story first published: Saturday, November 21, 2020, 18:48 [IST]
Other articles published on Nov 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+