'धोनी' ने मैदान पर तो 'मिसेज धोनी' ने इंस्टाग्राम पर किया धमाका

By हिमांशु तिवारी आत्मीय

लखनऊ। इन दिनों अगर कप्तान धोनी क्रिकेट के मैदान पर अपने झंडे गाड़ रहे हैं तो वहीं उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर अपना जलवा बिखेर दिया है। अब इसे धोनी का प्रेम कहे या टीम इंडिया के जीत की खुशी जिसके चलते सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली साक्षी ने इंस्टाग्राम एक साथ अपनी 60 पोस्ट अपलोड कर दी। आपको बता दें कि साक्षी को 5 हजार 900 लोग इंस्टाग्राम पर फालो करते हैं।

इस तरह शुरू हुई लव स्टोरी

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की मुलाकात साल 2008 में कोलकाता के एक पांच सितारा होटल में हुई। उस वक्त धोनी भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट क्रिकेट में खेलने पहुंचे हुए थे। होटल में साक्षी उस वक्त इंटर्नशिप कर रहीं थी। हालांकि धोनी और साक्षी पहले से एक दूसरे को जानते थे। फोन नंबर शेयर हुए, एक दूसरे से फोन पर बातचीत का लंबा दौर चला। जिसके बाद जुलाई 2010 को देहरादून के करीब एक रिसॉर्ट में धोनी ने साक्षी से शादी कर ली।

वो बातें जिन्हें शायद ही आप जानते हों

1- धोनी के पिता पान सिंह MECON (भारत सरकार का स्टील उत्पादन का कारखाना) में नौकरी की वजह से रांची जाकर बस गए।

2- साक्षी ने देहरादून के वेलहेम में भी पढ़ाई की। बाद में उन्होंने औरंगाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से डिग्री हासिल की। साक्षी ने अपनी ट्रेनिंग कोलकाता के एक होटल में पूरी की।

3- साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी रांची के DAV श्यामली स्कूल में पढते थे। बाद में साक्षी का परिवार देहरादून जाकर बस गया।

4- साक्षी के दादाजी देहरादून में वन विभाग के सेवानिवृत अधिकारी थे।

5- साक्षी और धोनी के पिता MECON में साथ काम करते थे।

Story first published: Saturday, March 26, 2016, 17:27 [IST]
Other articles published on Mar 26, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+