रांची में पॉवर कट पर साक्षी धोनी ने उठाया सवाल, तो ट्विटर पर यूजर्स से मिला मजेदार जवाब

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी ने झारखंड सरकार के जीरो पावर कट के दावों की पोल खोलते हुए जमकर लताड़ लगाई है। साक्षी ने दावा किया है सरकार के दावों के विपरीत झारखंड की राजधानी रांची में लंबे समय तक पॉवर कट चालू है।

इस बात की जानकारी एक ट्वीट के जरिए करते हुए साक्षी ने लिखा है कि रांची में लोग प्रत्येक दिन बिजली कटौती का अनुभव करते हैं। इसकी रेंज चार से सात घंटे की होती है। 19 सितंबर को किए गए ट्वीट में साक्षी ने बताया कि आज पिछले पांच घंटे से बिजली नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती का कोई कारण नहीं है, आज मौसम अच्छा है और कोई त्योहार नहीं है। मैं आशा करती हूं कि ये समस्या संबंधित प्रधिकारियों तक पहुंच जाए।

बता दें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसके लिए राज्य सरकार सत्ता में वापसी के लिए अपनी उपलब्धियां गिना रही है। मुख्यमंत्री रघुबर दास ने भी लगातार बिजली सप्लाई को अपनी प्राथमिकता में शुमार किया हुआ है।

हालांकि यूजर्स को साक्षी के इस ट्वीट में भी मजाक सूझ गया है और उन्होंने इस ट्वीट को भाजपा सरकार के विरूद्ध करार दिया है और पूछा है कि धोनी को चुनाव नहीं लड़ना है क्या?

तो किसी ने पूछा है कि पॉवर कट नहीं लगेगा तो भैया का इनवर्टर कैसे बिकेगा?

तो वहीं किसी ने साक्षी को आज का अखबार पढ़ने की सलाह दी है-

एक यूजर ने धोनी, कोहली और रोहित की मीम दिखाते हुए उनको बिजली विभाग की ओर जाते हुए दिखाया है-

मुख्यमंत्री रघुबर दास ने इसी महीने की शुरुआत में ही अधिकारियों ने 31 अक्टूबर तक बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठीक करने के लिए कहा था। झारखंड के मुख्यमंत्री ने जीरो पॉवर कट में देर होने पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी।

Story first published: Friday, September 20, 2019, 19:45 [IST]
Other articles published on Sep 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+