
बताया पबजी का फायदा
साक्षी ने कहा कि धोनी पबजी गेम को लेकर काफी उत्सुक नजर आते हैं। साक्षी ने पबजी का फायदा बताते कहा, ''धोनी के लिए स्ट्रेस खत्म करना वाडियो गेम वीडियो गेम एक हथियार है। धोनी का दिमाग हमेशा सोचता रहता है और वह आराम नहीं करता है। ऐसे में ठीक है कि वीडियो गेम उन्हें स्ट्रेस से दूर रखता है।''

नींद में बातें करते हैं धोनी
साक्षी ने आगे यह भी बताया कि धोनी पबजी में इतने खो जाते हैं कि नींद में भी बातें करते रहते हैं। साक्षी ने कहा, ''इसीलिए बेडरूम में धोनी जब भी पबजी खेलते हैं तो उन्हें धोनी को देखकर गुस्सा नहीं आता। हालांकि, अब पबजी ने उनके बेडरूम में भी अपना कब्जा जमा लिया है। वह वीडियो गेम में इतने खो जाते हैं कि मुझसे बात कर रहे होते, फिर अचानकर हेडफोन लगाकर दूसरे लोगों से बात करने लगते हैं।'' साक्षी ने कहा कि वीडियो गेम का यह हाल है कि इन दिनों धोनी नींद में पबजी को लेकर बात करते हैं।

टीम के लिए भावुक थी 2018 में वापसी
साक्षी ने इस लाइव सेशन में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया और साल 2018 की जीत के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि सीएसके एक परिवार है। धोनी के लिए उनकी टीम की वापसी बेहद भावनात्मक क्षण था। यही वजह थी कि लीग की शुरुआत से पहले हुए डिनर में वह रोने लगे थे। चेन्नई सुपर किंग्स पर साल 2016 में मैच फिक्सिंग के कारण दो साल का बैन लगा था। टीम ने 2018 में वापसी की और खिताब अपने नाम किए थे।


Click it and Unblock the Notifications
