For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की जितनी सैलरी है, उतने का पानी पी जाते हैं विराट कोहली!

नई दिल्ली। भारत में क्रिकेटर्स की आमदनी कितनी ज्यादा होती है किसी से छिपा नहीं है। विज्ञापन और अन्य स्रोतों को छोड़कर खिलाड़ियों को बीसीसीआई अकेले ही करोड़ों में सलाना सैलरी देता है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के खिलाड़ियों की तनख्वाह कितनी है। पाकिस्तान के नए कॉन्ट्रैक्ट में 5 कैटेगिरी हैं और उसमें 33 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।

पाकिस्तान के शीर्ष खिलाड़ियों की सैलरी:

पाकिस्तान के शीर्ष खिलाड़ियों की सैलरी:

कैटेगिरी ए के खिलाड़ियों को हर महीना 4.89 लाख रु. (INR) सैलरी मिलेगी। इस लिस्ट में कप्तान सरफराज अहमद, अजहर अली, बाबर आजम, शोएब मलिक, यासिर शाह और मोहम्मद आमिर शामिल हैं।

बी कैटेगिरी में शामिल खिलाड़ियों को 3.07 लाख रु.(INR)प्रति माह मिलेगा। इस कैटेगिरी में फखर जमान, फहीम अशरफ, शादाब खान, असद शफीक, मोहम्मद शहफीज और हसन अली हैं।

औसत खिलाड़ियों में है इनके नाम:

औसत खिलाड़ियों में है इनके नाम:

कैटेगिरी सी में पाकिस्तान के 9 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। इन्हें 2.09 लाख रु. (INR)प्रति महीना मिलेगा। इस कैटेगिरी में नाम है वहाब रियाज, शान मसूद, हारिस सोहेल, इमाम उल हक, मोहम्मद नवाज, उस्मान शेनवारी, इमाद वसीम, जुनैद खान, मोहम्मद अब्बास का।

कैटिगिरी डी में 5 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जगह मिली है।जिन्हें 1.06 लाख रु. (INR) प्रति महीना मिलेगा। रुमान रईस, आसिफ अली, उस्मान सलाहुद्दीन, हुसैन तलात और राहत अली इस कैटेगिरी में हैं।

कैटेगिरी ई में 7 खिलाड़ी:

कैटेगिरी ई में 7 खिलाड़ी:

कैटेगिरी ई में 7 खिलाड़ी शामिल हैं। बिलाल आसिफ, साद अली, मीर हम्जा, उमेद आसिफ, मोहम्मद रिजवान, साहिबजादा फरहान, शाहीन शाह अफरीदी इस फेहरिस्त में हैं। उन्हें हर महीने 55 हजार रु. (INR)मिलेंगे।

कोहली का 'पानी खर्च' और पाकिस्तानी खिलाड़ियों की सैलरी:

कोहली का 'पानी खर्च' और पाकिस्तानी खिलाड़ियों की सैलरी:

अब असल बात यहां से शुरू होती है। इन खिलाड़ियों की सैलरी पर जाएं तो भारतीय क्रिकेटर्स की सैलरी तो पहाड़ सी साबित होगी। बहरहाल इन आकड़ों को विराट कोहली के खर्चे से जोड़कर देखा जाए तो मामला चौंकाने वाला लगता है।

कोहली की फिटनेस का राज यह है कि वह बाहर का खाना नहीं खाते ना पानी पीते हैं। खबरों के मुताबिक विराट कोहली जो एवियन पानी पीते हैं, वो काफी महंगा होता है और उसे फ्रांस से मंगाया जाता है। इस पानी की एक लीटर बोतल की कीमत 600 रुपए है।

अब आप कोहली की प्यास के हिसाब से मोल-भाव कर लीजिए आपको अंंदाज लग जाएगा कि पाकिस्तान के खिलाड़ियों की सैलरी भारतीय खिलाड़ियों की तुलना में कितनी कम है।

Story first published: Tuesday, August 7, 2018, 21:12 [IST]
Other articles published on Aug 7, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+