VIDEO: धोनी ने एक हाथ से मारा छक्का, गेंदबाज ने बीमर फेंकने के लिए मांगी माफी
नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2019 में अपने आलोचकों के मुंह पर हमेशा के लिए ताले जड़ने वाला काम किया है। ना केवल अपनी बेहतरीन कप्तानी से उन्होंने टीम को आसानी से फ्लेऑफ में पहुंचाया है बल्कि शानदार विकेटकीपिंग और बैटिंग से भी कई युवा खिलाड़ियों को मात देने वाला प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस सीजन में अपने दम पर रोंगटे खड़े करने वाली कुछ पारियां भी खेली हैं। एक शानदार पारी आरसीबी के खिलाफ खेली गई थी जिसमे वे टीम को जीत नहीं दिला सके थे लेकिन 1 मई को हुए मैच में उनकी आतिशी पारी ने केवल जीत ही हासिल नहीं की बल्कि दिल्ली कैपिटल्स को बुरी तरह हराया।
इस मैच में पहले बैटिंग करके 179 रन बनाने वाली चेन्नई की टीम के लिए धोनी ने 22 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली। इसके जवाब में दिल्ली की टीम केवल 99 रनों पर ही ढेर हो गई और सीएसके को 80 रनों की विशाल जीत हासिल हुई। धोनी ने अपनी पारी में 3 छक्के लगाए जिसमें से एक छक्का केवल एक ही हाथ से मारा गया हुआ था। ये उस समय की बात है जब धोनी ने अंतिम ओवरों में अपना प्रहारक रूप दिखाना ही शुरू किया था।
ये चेन्नई की पारी का 19वां ओवर था जिसकी अंतिम गेंद दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज क्रिस मॉरिस फेंक रहे थे। गेंद बीमर पड़ी और धोनी ने अपना बचाव करने के साथ ही इसको केवल एक हाथ से छक्के के लिए भेज दिया। इतना ही नहीं यह गेंद नो-बॉल भी साबित हुई। इसके बाद गेंदबाज को धोनी से माफी भी मांगते हुए देखा गया। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस गेंद ने धोनी की पारी को वो गति प्रदान की जिसके चलते उन्होंने आखिरी कुछ गेंदों पर निर्मम प्रहार किए।
जब खतरनाक बीमर को एक हाथ से छक्के के लिए भेज दिया धोनी ने, वीडियो देखें-https://t.co/CAGJO89WgD
— Oneindia Hindi (@oneindiaHindi) May 2, 2019
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
