For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस खिलाड़ी ने लगाया आरोप कहा- शाहिद अफरीदी की वजह से बर्बाद हो गया मेरा करियर

नई दिल्ली। किसी भी देश की क्रिकेट के खिलाड़ियों में आपसी समन्वय होना बड़ी बात होती। टीम एकता नहीं होने पर और फूट होने पर टीम की काफी बदनामी होती है। पाकिस्तान की टीम में भी ऐसा ही हुआ है। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी सलमान बट ने टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी पर संगीन आरोप लगाते हुए उन्हें उनके अपने करियर के बर्बाद होने का कारण बताया है।

बट ने 2010 स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण के बाद पांच साल का प्रतिबंध पूरा करके मैदान पर वापसी की और 2016 वर्ल्ड टी20 में चुने जाने के करीब पहुंचे। बट का कहना है कि टीम में चुने जाने के करीब होने पर शाहिद अफरीदी ने उनकी वापसी रोकी।अफरीदी उनके चयन के खिलाफ थे।मुझे प्रमुख कोच वकार यूनिस और बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर ने एनसीए में बुलाया और नेट्स पर ले जाकर फिटनेस का परीक्षण किया। वकार भाई ने मुझसे पूछा कि मैं पाकिस्तान के लिए दोबारा खेलने को तैयार हूं? मैंने हां कहा। लेकिन बाद में पता चला कि शाहिद अफरीदी ने उनकी वापसी रोकी।

टी20 विश्व कप के समय हो सकती थी वापसी:
सलमान बट ने कहा कि भारत में हुए टी20 विश्व कप के दौरान उन्होंने प्रतिबंध पूरा कर घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनका चयन टीम में हो सकता था लेकिन अफरीदी ने उनके चयन पर रोक लगा दी थी।विश्व टी20 में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद आलोचना के चलते कोच वकार यूनुस और शाहिद अफरीदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

बता दें कि 2010 में पाकिस्तान के सलमान बट, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में पकड़े गए थे। इस दौरे में लॉर्ड्स टेस्ट में शिकस्त के बाद अफरीदी ने टेस्ट कप्तान के पद से इस्तीफा दिया और सलमान बट को पाकिस्तान का नया कप्तान के तौर पर नियुक्त किया गया था।

Story first published: Wednesday, January 2, 2019, 18:27 [IST]
Other articles published on Jan 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+