वो उस इंडस्ट्री का लीडर है, जो रेडिमेड मैटेरियल को भारतीय टीम में भेज रही है- सलमान बट्ट

नई दिल्लीः बीसीसीआई ने हाल ही में एनसीए में मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, क्योंकि राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। दिलचस्प बात यह है कि टीम इंडिया के साथ रवि शास्त्री का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप के बाद भी खत्म हो रहा है। लेकिन अब क्लियर किया जा रहा है कि द्रविड़ ने अपने एनसीए पद के लिए फिर से आवेदन किया है और वे इसी भूमिका में खुश हैं।

द्रविड़ को हाल के वर्षों में भारतीय टीम के लिए एक मजबूत बेंच स्ट्रेंथ बनाने का श्रेय दिया जाता है, और कई लोगों ने उस भूमिका को जारी रखने के लिए उनका समर्थन किया है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट का मानना ​​है कि अगर उन्होंने इस पद के लिए दोबारा आवेदन किया है तो द्रविड़ का यह सही कदम है।

अपने यूट्यूब वीडियो पर बात करते हुए बट ने कहा, "एनसीए के साथ काम करके द्रविड़ केवल जूनियर भारतीय क्रिकेट की सेवा नहीं कर रहे हैं। वह हाल ही में एक टीम को श्रीलंका ले गए और उन्होंने वहां एक श्रृंखला (एकदिवसीय) जीती। वह रेडिमेड मैटेरियल तैयार कर भारतीय टीम को भेज रहे हैं। मैं कहूंगा कि वह एक ऐसी इंडस्ट्री का नेतृत्व कर रहे हैं जो भारतीय क्रिकेट को खिलाड़ियों की आपूर्ति कर रहा है। इससे ज्यादा आपको क्या चाहिए?"

इतना ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने भी इस भूमिका को जारी रखने के लिए द्रविड़ का समर्थन किया था। हॉग ने ट्वीट किया था "एनसीए कोच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए आगामी खिलाड़ियों के विकास और परिवर्तन के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका है। शायद यह भारतीय टीम के हेड कोच से ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका है। मजबूत अकादमियों वाले देश आमतौर पर आईसीसी रैंकिंग में टॉप पर होते हैं। द्रविड़ को उस भूमिका में रहना चाहिए। "

हाल ही में, द्रविड़ ने श्रीलंका का दौरा करने वाली भारतीय टीम को कोचिंग दी थी। वहां, अनुभवहीन खिलाड़ियों के साथ भी, भारत एकदिवसीय श्रृंखला 2-1 से जीतने में सफल रहा, जबकि वे टी20 1-2 से हार गए। श्रृंखला के बाद, कुछ विशेषज्ञों ने भविष्यवाणी की थी कि द्रविड़ जल्द ही भारत के कोच की भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन अभी ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

Story first published: Sunday, August 22, 2021, 20:08 [IST]
Other articles published on Aug 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+