जो विराट और सचिन नहीं कर सके, वो इस 16 साल की लड़की ने कर दिया, ठोका दोहरा शतक, 300 के ऊपर है औसत
नई दिल्लीः क्रिकेट में जो काम विराट कोहली और सचिन जैसे महान बल्लेबाज नहीं कर सके वो काम इस 16 साल की लड़की ने कर दिया। महज 13 साल की उम्र में अंडर 19 टीम में जगह बनाई और अब 163 गेंदों में 202 रनों की पारी खेली। अंडर-19 एकदिवसीय महिला क्रिकेट टूर्नमेंट में जेमिमा रोड्रिगेज ने शानदार तूफानी पारी खेली। सौराष्ट्र के खिलाफ खेलते हुए जेमिमा ने महज 163 गेंदों में 202 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई ने 50 ओवर में दो विकेट पर 347 रन बनाए।

13 साल की उम्र में बनाई थी टीम में जगह
जेमिमा ने महज 13 साल की उम्र में अंडर 19 टीम में जगह बनाई थी और शानदार खेल दिखाते हुए दो शतक भी जड़े थे। उनका अंडर 19 सुपर लीग मैचों में उनका औसत 300 से ऊपर है। कई पूर्व खिलाड़ी उनके खेल की तारीफ करते हैं।

गेंदबाज के रूप में की थी शुरुआत
जेमिमा ने अपने करियर की शुरुआत एक गेंदबाज के रूप में की थी, लेकिन मेहनत के दम पर उन्होंने अपने आप को टीम में शीर्ष बल्लेबाज की रूप में स्थापित कर लिया। करियर की शुरुआत में वो टीम के लिए ओपनिंग करती थी, वहीं अब वो नंबर तीन पर बल्लेबाज करने आती हैं।

गुजरात के खिलाफ 178 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी
कुछ समय पहले उन्होंने वेस्ट जोन अंडर 19 टूर्नामेंट में गुजरात के खिलाफ 178 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। बता दें, महिला क्रिकेट में जेमिमा से पहले इस स्तर के टूर्नामेंट में सिर्फ स्मृति मंधाना ने ही दोहरा शतक जड़ा है। स्मृति ने साल 2013 में दोहरा शतक लगाया था।
यह भी पढ़ें- अमित शाह आज मिशन हिमाचल पर, दो रैलियां करेंगे संबोधित
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications