For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आईपीएल सट्टेबाजी में अरबाज खान के नाम पर सलमान ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। पिछले माह आईपीएल में सट्टेबाजी में शामिल होने को लेकर मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान के भाई अरबाज खान को समन भेजा था और थाने में तलब भी किया था। गौरतलब हो कि इस मामले पर अरबाज ने पुलिस को सहयोग किया था। वहीं खबरों के मुताबिक, अरबाज ने अपने बयान में यह माना था कि वह सट्टेबाजी में शामिल थे और उन्होंने पुलिस को बुकी के बारे में भी पूरी जानकारी दी थी। इस मामले में आगे की जांच प्रक्रिया अभी जारी है। गौरतलब हो कि इस पूरे मामले पर सोशल मीडिय पर उन दिनों खान परिवार के बारे में काफी कुछ कहा-सुना गया लेकिन उनके परिवार की तरफ से कोई बयान नहीं आया था। वहीं सलमान खान ने भी इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। सलमान उन दिनों अपनी फिल्म 'रेस 3' के प्रमोशन में बिजी थे। हालांकि अब सलमान खान ने पहली बार इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। फिल्मफेयर के साथ बात करते हुए सलमान ने बताया कि अपने भाई अरबाज को सट्टेबाजी के मामले में पुलिस का समन मिलने के बाद उन्हें किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा है।

सलमान ने कुछ इस तरह किया जिक्रः अपने करियर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने सीखा है कि सबसे सफल बनने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ती है। वहीं पिछले समय में हुई घटनाओं से भी आपको लड़ना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मैं ही नहीं बल्कि अन्य अभिनेता भी ऐसी परेशानियों से गुजरते हैं लेकिन तब भी आपको अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए बाहर आना पड़ता है, हिरोइन से रोमांस करना पड़ता है और अगर आप टीवी पर हंसते हुए दिख गए तो लोग कहने लगते हैं कि अरे इसको तो कोई फर्क ही नहीं पड़ता है। वे यह नहीं समझते हैं कि यह हमारा काम है। दबंग खान ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने परेशान है लेकिन आपका शॉट एकदम सही आना चाहिए और आपको लोगों को हंसाना होता है। अरबाज प्रकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 'जैसे जब अरबाज को आईपीएल सट्टेबाजी के मामले में समन मिला था तो मुझे 'रेस 3' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहना था। आप नहीं जता सकते कि आप किन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। आप किसी फिल्म का प्रमोशन करते हुए दुखी नहीं दिख सकते। ऐसे मैं कोई यह भी कह सकता है कि देखो, इसके केस में फैसला आने वाला है और यह हंस रहा है। लेकिन यह मेरा काम है और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं, मेरा परिवार, मेरे दोस्त किस स्थिति से गुजर रहे हैं।

Story first published: Tuesday, July 3, 2018, 14:10 [IST]
Other articles published on Jul 3, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+