INDvsAUS 3rd ODI: अपने घर 'रांची' में नहीं है धोनी का शानदार रिकाॅर्ड, देखें क्या कहते हैं आंकड़े
नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में मात देने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के गढ़ रांची में पहुंच चुकी है। मैच 8 मार्च को जेएससीए अंतरराष्ट्रीय मैदान पर होना है। 'विराट सेना' पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है। ऐसे में टीम की उम्मीद होगी कि जीत की हैट्रिक लगाकर कंगारूओं का सीरीज जीतने का सपना तोड़ा जाए। वहीं मैच के दाैरान धोनी पर भी सबकी नजरें रहने वाली हैं लेकिन उनका रांची में रिकाॅर्ड देखा जाए तो वह निराश कर देने वाला है।
धोनी ने यहां पर 3 वनडे खेले हैं, जिसमें उनको दो बार बल्लेबाजी का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 21.00 की औसत से सिर्फ 21 रन ही बनाए हैं। जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 11 रन है। जबकि विकेट के पीछे धोनी ने इस मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 मैचों में 7 शिकार किए हैं, जिसमें 6 कैच और एक स्टंपिंग शामिल है। धोनी नागपुर वनडे में भी बिना खाता खोले आउट हो गए थे। ऐसे में धोनी पर घरेलू दर्शकों के सामने प्रदर्शन करने का दबाव होगा। हालांकि माही ने इस साल अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से धूम मचा रखी है और वो अपना यही प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे।
इस साल धोनी ने 8 वनडे मैचों में 100.33 की लाजवाब औसत से 301 रन बनाए हैं। खास बात यह है कि वह इन 8 पारियों में 4 बार तो नाॅटआउट रहे। वहीं उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में नाबाद 59 रनों की पारी खेल भारत को जीत दिलाई थी। ऐसे में अब उम्मीद है कि धोनी अपने घरेलू दर्शकों को बड़ी पारी खेलकर खुश करेंगे। बता दें कि धोनी ने हाल ही में अपने वनडे करियर के दस हजार रन पूरे किए थे। वह यह कारनामा करने वाले 5वें भारतीय हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
