आईपीएल : सुपर किंग्स के 100 रन पूरे (लीड-3)
चेन्नई की ओर से बद्रीनाथ 34 और श्रीकांत अनिरुद्ध एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
चेन्नई का पहला विकेट दूसरे ओवर में मैथ्यू हेडन के रूप में गिरा। हेडन ने 9 गेंदों का सामना किया और आठ रन बनाए। चौथे ओवर में मुरली विजय 10 गेंदों में 15 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। पांचवें ओवर में सुरेश रैना चार गेंदों में दो रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए।
महेंद्र सिंह धौनी 14वें ओवर में 32 गेंदों में तीन चौके की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए। 15वें ओवर में मोर्केल चार रन बनाकर पेवेलियन लौटे। उस समय टीम का कुल योग 96 रन था।
तीसरे संस्करण के राउंड रोबिन लीग दौर में मौजूदा चैम्पियन डेक्कन और चेन्नई की टीमों के प्रदर्शन में बहुत ज्यादा अंतर नहीं रहा है। डेक्कन की टीम ने जहां 16 अंकों के साथ अंतिम-4 दौर में जगह बनाई है वहीं चेन्नई चेन्नई की टीम 14 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंची है।
डेक्कन की टीम ने 14 मुकाबलों में से आठ जीत हासिल की जबकि छह में उसे हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, चेन्नई की टीम के हिस्से सात जीत और आठ हार आई। डेक्कन की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाने का प्रयास करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications