डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ को सलाम करते हुए वसीम अकरम ने किया ट्वीट
नई दिल्ली। डाॅक्टर मरीजों के लिए किसी भगवान से कम नहीं। यह बात अब साबित हो रही है जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस से लड़ रही है और अस्पताल मरीजों से भरे हुए हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रहे डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ के प्रयासों की सराहना की है।
अकरम ने अपने ट्वीट में लिखा, डॉक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ, नर्स को सलाम जो कोरोवनावायरस की लड़ाई में आगे रहकर अपना अहम योगदान दे रहे हैं। वसीम अकरम ने ट्विटर पर फोटो भी पोस्ट की है जिसमें वो अपनी वाइफ और बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा मेडिकल स्टाफ के सम्मान में सफेद रंग का झंडा भी हाथ में पकड़े हुए हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान में 1300 से ज्यादा लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। 27 मार्च को पंजाब प्रांत में 29 नए केस सामने आए थे।
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भी लोगों के बीच जाकर मास्क, कीटाणुनाशक साबुन, सामग्री और भोजन दान में दिया है। भारत में भी अब क्रिकेटर आगे आकर मदद करने लगे हैं। कुछ दिन पहले इरफान पठान ने भी 4000 मास्क लोगों के बीच बाटें थे. सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, गौतम गंभीर जैसे क्रिकेटरों ने अपने तरफ से लाखों रूपये दान किए हैं।
बता दें कि पाकिस्तान से अब तक कोरोनावायरस के 1,300 से अधिक सकारात्मक मामले सामने आए हैं.दुनिया भर में कुल 5,66,269 लोग कोरोना से संक्रमित हैं जबकि 26 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। चीन के बाद यूरोप में सबसे ज्यादा कोरोना कहर बरपा रहा है। पिछले 24 घंटे में ही कोरोना वायरस से स्पेन में 769 लोगों की जान जा चुकी है। स्पेन में ये एक दिन में सबसे ज्यादा मौत का आंकड़ा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

