For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोहम्मद यूसुफ़ टीम से बाहर

By Bbc

तीन विश्व कप खेल चुके मोहम्मद यूसुफ़ पर इस बार चयनकर्ता मेहरबान नहीं हुए

पाकिस्तान ने मध्य क्रम के अनुभवी बल्लेबाज़ मोहम्मद यूसुफ़ को विश्व कप के लिए घोषित टीम से बाहर रखा है और कप्तान के नाम की भी अभी घोषणा नहीं हुई है.

भारत के तीन स्पिनरों से अलग पाकिस्तान ने दो ही विशेषज्ञ स्पिनर अंतिम 15 में शामिल किए हैं.

अब्दुल रहमान के अलावा सईद अजमल को ये ज़िम्मेदारी सौंपी गई है.

तेज़ गेंदबाज़ी के लिए पाकिस्तान ने शोएब अख़्तर सहित चार खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है.

उमर गुल, वहाब रियाज़ और सुहैल तनवीर पाकिस्तान की तेज़ गेंदबाज़ी को धार देंगे.

विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज़ों के तौर पर मोहम्मद हफ़ीज़ और अहमद शहज़ाद टीम में शामिल हैं.

तीन विश्व कप खेल चुके मोहम्मद यूसुफ़ जगह नहीं बना सके मगर मध्य क्रम के लिए मुख्य रूप से यूनुस ख़ान, मिसबाह-उल-हक़, असद शफ़ीक़ और उमर अकमल को टीम में जगह मिली है.

कप्तान अभी नहीं

फ़िलहाल चयनकर्ताओं ने कप्तान का नाम घोषित नहीं किया है

यूसुफ़ का नाम शुरुआती 30 खिलाड़ियों की सूची में तो था मगर उन्होंने काफ़ी समय से वनडे क्रिकेट नहीं खेला है.

भारत की ही तरह पाकिस्तान ने भी एक ही विकेट कीपर के साथ उतरने का फ़ैसला किया है और ये भूमिका कामरान अकमल की होगी.

शाहिद अफ़रीदी और अब्दुल रज़्ज़ाक़ ऑल राउंडर के तौर पर टीम में शामिल किए गए हैं.

टीम ने अभी तक किसी को कप्तान घोषित नहीं किया है.

वैसे फ़िलहाल शाहिद अफ़रीदी वनडे में टीम की कमान सँभालते हैं मगर न्यूज़ीलैंड के विरुद्ध टेस्ट शृंखला में मिसबाह-उल-हक़ के नेतृत्त्व में पाकिस्तान ने पहले टेस्ट में जीत हासिल की है और दूसरे टेस्ट में भी उसका प्रदर्शन अच्छा रहा है.

विश्व कप में पाकिस्तान ग्रुप स्तर पर सभी मैच श्रीलंका में खेल रहा है और उसका पहला मैच 23 फ़रवरी को कीनिया के विरुद्ध है.

ग्रुप ए में पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, श्रीलंका, ज़िम्बाब्वे, कनाडा और कीनिया हैं.

शुरुआती तौर पर पाकिस्तान भी इस विश्व कप में मेज़बान के तौर पर शामिल था मगर बाद में सुरक्षा चिंताओं के चलते अब ये विश्व कप भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका तक ही सीमित है.

टीम- मोहम्मद हफ़ीज़, कामरान अकमल, यूनुस ख़ान, मिसबाह-उल-हक़, असद शफ़ीक़, उमर अकमल, शाहिद अफ़रीदी, अब्दुल रज़्ज़ाक़, अब्दुल रहमान, सईद अजमल, शोएब अख़्तर, उमर गुल, वहाब रियाज़, सुहैल तनवीर और अहमद शहज़ाद

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+