For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsENG: 'कोहराम' मचाने वाले इंग्लैंड के इस यंग स्टार ने कोहली के बारे में कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। एजबेस्टन में खेले जा रही पहले टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज सैम कुरेन ने भारतीय बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी और सभी दिग्गज बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया, लेकिन कप्तान कोहली दूसरी छोर पर टिके रहे। वहीं कोहली की इस पारी की बदौलत भारत ने इस मैच में वापसी की और इंग्लैंड के पास केवल 13 रन की ही बढ़त रह पाई है। इसके बाद खुद कुरेन ने कहा है कि अपने दूसरे टेस्ट में इस तरह की गेंदबाजी करना सपने जैसा है लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी देखकर लगा कि अभी उन्हें और मेहनत करने की जरूरत है।

भारत के निचले क्रम के खिलाड़ियों द्वारा की गई सधी हुई बल्लेबाजी के बारे में कुरेन ने कहा कि ''इसका श्रेय कोहली की शानदार पारी को जाता है। यह मेरा दूसरा ही मैच है लेकिन कोहली की बल्लेबाजी को देखकर लगा कि मुझे अभी और मेहनत करनी होगी। गौरतलब हो कि कुरेन ने 74 रन देकर चार विकेट लिए। कुरेन ने कहा कि कोहली और ईशांत शर्मा के बीच 57 रन की साझेदारी मेजबान गेंदबाजों के लिये निराशाजनक थी लेकिन वे तीसरे दिन वापसी की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा, ''एक समय भारत के पांच विकेट 100 रन पर गिर गए थे और लग रहा था कि हमारा शिकंजा कस गया है लेकिन विराट ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। आजकल नौवें, दसवे और 11वें नंबर के बल्लेबाज भी टिककर खेल जाते हैं। यह साझेदारी परेशान करने वाली थी लेकिन हम अब सकारात्मक सोच के साथ उतरेंगे। इसके साथ ही कुरेन ने कहा, ''मेरे लिये निजी तौर पर यह खास दिन था। यह सपने जैसा था।

Story first published: Friday, August 3, 2018, 16:04 [IST]
Other articles published on Aug 3, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+