For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रन लेते समय बल्लेबाज के साथ हुआ बड़ा हादसा, देखते ही सबके उड़ गए होश

स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा) कोई क्रिकेट मैच देखने में ही अच्छा लगता है लेकिन मैदान पर खेल रहे खिलाड़ी इस बात से अच्छे से वाकिफ होते हैं कि ये खेल उनके लिए खेलना कितना मुश्किल भरा रहता है। कई बार छोटी सी चूक खिलाड़ी को बड़ा नुकसान भी पहुंचा देती है। ऐसा कई बार देखने को भी मिला। आस्ट्रेलिया में जारी बिग बैश लीग के 47वें मैच के दाैरान रन लेते समय बल्लेबाज के साथ एक ऐसा हादसा देखने को मिला जिसने एक समय के लिए सबकी सांसे रोक दीं।

मंगलवार मेलबर्न रेनेगेड्स और होबार्ट हेरिकेन्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस दाैरान रेनेगेड्स के विकेटकीपर सैम हार्पर बल्लेबाजी करते समय बुरी तरह से घायल हो गए। स्थिति ऐसी थी कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। पारी के तीसरे ओवर की चाैथी गेंद का सामना सैम कर रहे थे। सामने गेंदबाज थे नाथन एलिस। सैम ने मिड शाॅट खेला और तेजी से रन लेने के लिए दाैड़ पड़े। तभी वहां माैजूद फील्डर ने तेजी से उन्हें रन आउट करने की कोशिश की लेकिन सैम भी क्रीज के बीच तेजी से भाग उठे। तभी सैम के आगे नाथन आ गए जो गेंद लपकने के लिए क्रीज पर ही खड़े थे। ऐसे में सैम तेजी से नाथन से टकरा गए और उनके ऊपर से होकर जोर से नीचे गिर पड़े।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

सैम सिर के बल हवा में होते हुए नीचे गिरे जिस कारण उनकी गर्दन में चोट आ गई। उन्हें नीचे गिरता देख सभी के होश उड़ गए क्योंकि सैम उठने में असहज हो रहे थे। जैसे ही उन्होंने उठने की कोशिश की तो व चक्कर खाने लग पड़े। ऐसी स्थिति में फिजियो ने उन्हें मैदान से बाहर ले आने का फैसला लिया। मैदान के बाहर आने के बाद भी सैम असंतुष्ट महसूस कर रहे थे ऐसे में तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सैम उस समय 6 रन बनाकर खेल रहे थे।

वहीं अगर मैच की बात करें तो होबार्ट हेरिकेन्स ने मेलबर्न रेनेगेड्स को 4 रनों से हराकर जीत दर्ज की। हेरिकेन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेलबर्न के सामने 3 विकेट खोकर 191 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में मेलबर्न ने भी अच्छी शुरूआत की। शाॅन मार्श ने 56, जबकि मोहम्मद नबी ने 30 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली, लेकिन बावजूद इसके टीम 4 विकेट खोकर 186 रन ही बना सकी।

Story first published: Tuesday, January 21, 2020, 20:01 [IST]
Other articles published on Jan 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+