फेडरर की बादशाहत वापस, यूएस ओपेन जीता
न्यूयार्क, 9 सितम्बर: विम्बल्डन और बीजिंग ओलंपिक में खराब दौर का सामना करने वाले रोजर फेडर की बादशाहत फिर से वापस लौट आयी है। फेडरर ने अपनी बादशाहत साबित करते हुए यूएस ओपेन के फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन के एंडी मरे को शिकस्त देते हुए पांचवी बार खिताब पर कब्जा किया।
फाइनल मुकाबले में फेडरर ने एंडी को 6-2, 7-5, 6-2 से पराजित किया। एक घंटा और 51 मिनट तक चले इस मैच में पहले रफेल नडाल और फेडरर के बीच मुकाबले की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन एंडी ने नडाल को नडाल को सेमीफाइनल में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। लेकिन यह भी है कि एंडी ने फाइनल मुकाबले के दूसरे सेट में फेडरर को कड़ी चुनौती दी, लेकिन तीसरे सेट में वो चुनौती बरकरार नहीं रख सके और उन्हें हार मिली।
इस साल का यूएस ओपेन जीतने के साथ फेडरर के खाते में कुल 13 ग्रांड स्लाम खिताब हो गये हैं। फेडरर सर्वाधिक ग्रांड स्लाम जीतने वाले पीट सैम्प्रास से सिर्फ एक पायदान नीचे हैं। पीट सैम्प्रास ने अपने करियर में कुल 14 ग्रैंड स्लाम जीतने का रिकॉर्ड कायम किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications