सचिन के मुरीद हुए राशिद लतीफ, कहा- आसान नहीं है 200 टेस्ट खेलना
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ सचिन तेंदुलकर के मुरीद हो गए हैं। जहां गेंदबाज का लक्ष्य बल्लेबाज को आउट करना रहता है तो वहीं लतीफ थे जो सोचते थे कि सचिन आउट ना हों। राशिद लतीफ ने सचिन के साथ खेले गए मैचों की यादों को ताजा करते हुए कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैचों में सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी का आनंद विकेट के पीछे लेते थे, उनकी बैटिंग देखना काफी पसंद था।

नहीं चाहते थे कि सचिन आउट हों
राशिद लतीफ ने कहा कि विकेटकीपिंग करते वक्त मैं दिल से कभी तेंदुलकर को आउट करने को नहीं चाहता था, वहीं ब्रायन लारा, रिकी पॉन्टिंग और जैक्स कैलिस के बारे में मेरा सोचना उलटा था मैं उन्हें हर समय विकेट के पीछे से आउट करने की कोशिश करता था। राशिद तलीफ ने कहा कि सचिन का व्यवहार अद्वितीय था, मैंने जब कभी सचिन को विकेट के पीछे से कुछ कहा तो उन्होंने कभी कोई जवाब नहीं दिया, इसके बदले वह सिर्फ हंसते थे।

किसी भी विवाद में सचिन का नाम शामिल नहीं
लतीफ ने बिहाइंड यूट्यूब चैनल पर ऑनलाइन चैट के दौरान बात करते हुए कहा कि 200 टेस्ट खेलना आसान काम नहीं है, इसके अलावा सचिन ने 400 से ज्यादा वनडे मैच खेले। उन्होंने कहा कि दुनिया में कई बल्लेबाज आए लेकिन सचिन एक स्पेशल करैक्टर हैं। अतीत में कई खिलाड़ी हुए हैं, लेकिन तेंदुलकर का कैरेक्टर कुछ अलग है। किसी भी तरह के विवाद में आपको उनका नाम शामिल नहीं मिलेगा, चाहे वो टीम मैनेजमेंट के साथ हो या युवाओं के साथ। चाहे वो कोई भी रिकॉर्ड बुक हो या कोई भी प्लेइंग इलेवन, तेंदुलकर का नाम हमेशा रहेगा।

सचिन ने खेले 200 टेस्ट
मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर रहे सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में 200 मैच खेले। वह टेस्ट और वनडे मैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं। इसके अलावा सचिन ने वनडे में 49 और और टेस्ट में 51 शतक किए हैं। इस तरह इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 100 शतक हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
