भारत में सुपारी स्मगलिंग के आरोप में बुरे फंसे सनथ जयसूर्या, मुंबई में हो सकती है पूछताछ

नई दिल्ली। हाल के समय में और इससे पहले भी श्रीलंकाई क्रिकेटरों का नाम किसी ना किसी विवाद में उलझता रहा है। श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान पर सनथ जयसूर्या इसमें शामिल रहे हैं। इस पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज पर अब एक नया आरोप लगा है। सनथ जयसूर्या के खिलाफ भारत में सड़ी सुपारी स्मगलिंग करने का आरोप है।
दरअसल राजस्व विभाग ने नागपुर में करोड़ों रुपये की सड़ी सुपारी जब्त की है और इस मामले में व्यापारी से पूछताछ करने पर सनथ जयसूर्या का नाम सामने आया है। बता दें कि जयसूर्या के साथ ही इस मामले में दो अन्य खिलाड़ियों का नाम भी सामने आया है लेकिन उनके नामों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।
मामला पकड़ में आते ही नागपुर की डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस ने इस पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज को पूछताछ के लिए मुंबई बुलाया है। इस मामले में दो अन्य क्रिकेटरों को पूछताछ के लिए दो दिसंबर के लिए समन भेजा गया है। इस मामले में श्रीलंका की सरकार को भी पत्र भेजा है।
विभाग के एक अधिकारी ने श्रीलंका के खिलाड़ियों के गौरखधंधे पर रोशनी डालते हुए बताया कि खिलाड़ी श्रीलंका सरकार की मदद से व्यापार के लाईसेंस के लिए डमी कंपनी बनाते हैं। इसके बाद यह इंडोनेशिया से सुपारी लेकर भारत के व्यापारियों को सस्ते दामों पर उपलब्ध कराते हैं।
धोखाधड़ी के पीछे का लालच
यहां ध्यान देने की बात यह है कि अगर भारतीय व्यापारी सीधे इंडोनेशिया से सुपारी मंगवाते हैं तो उनको 108 प्रतिशत की भारी भरकम ड्यूटी देनी पड़ती है जबकि लंका से इस तरह की कोई ड्यूटी नहीं है। इसी का फायदा उठाकर लंका के कुछ व्यापारी पहले सुपारी को इंडोनेशिया से मंगवाते हैं और बाद में भारत भेज देते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
