For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या पर आईसीसी ने लगाए संगीन आरोप, किया जवाब तलब


नई दिल्ली। श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या बड़ी मुश्किल में घिर सकते हैं, दरअसल इस दिग्‍गज खिलाड़ी पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को अपने भ्रष्टारचार रोधी नियम (एसीयू) के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। आईसीसी ने एक बयान जारी कर बताया है कि उसने पूर्व बल्लेबाज को आरोपों के खिलाफ जवाब देने के लिए 15 अक्टूबर से कुल 14 दिनों का समय दिया है। श्रीलंका के खिलाड़ियों की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं, अभी हाल ही में दो दिग्गज खिलाड़ी भी मीटू के विवाद में फंसे हुए हैं।

ये भी पढ़ें- आईसीसी रैंकिंगः पृथ्वी शॉ-पंत ने यहां भी मचाया धमाल, उमेश यादव को भी हुआ फायदा

आईसीसी ने अपने जारी बयान में कहा है कि जयसूर्या ने उसके दो नियमों का उल्लंघन किया है। आईसीसी ने उन पर अनुच्छेद 2.4.6 और 2.4.7 के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। बता दें कि श्रीलंका की चयनसमिति के पूर्व चैयरनमैन पर 2.4.6 के तहत आरोप है कि उन्होंने एसीयू की जांच में सहयोग नहीं किया। जबकि 2.4.7 के तहत उन पर एसीयू की जांच को बाधित तथा जांच में देरी करने के आरोप लगाए हैं। बता दें कि जयसूर्या 1996 के विश्वकप में श्रीलंका को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाए थे, वहीं उनकी तूफानी बल्लेबाजी का कहर मैदान पर देखने को मिलता था।

Story first published: Monday, October 15, 2018, 16:57 [IST]
Other articles published on Oct 15, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+