Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ये है वो बल्लेबाज जो वनडे क्रिकेट में 'जीरो' पर हुआ सबसे ज्यादा बार आउट

नई दिल्ली। क्रिकेट हमेशा रिकाॅर्ड्स के लिए ही दुनियाभर में छाया रहता है। काैन से बल्लेबाज ने क्या कारनामा किया और क्या नहीं, यह जानने के लिए दर्शकों में भी उत्सुकता बनी रहती है। कई बल्लेबाजों के नाम ऐसे रिकाॅर्ड हैं जिन्हें अन्य बल्लेबाज दोहराना नहीं चाहता तो कई ऐसे काम कर चुके हैं जिसके कारण वह फिर जीवनभर वाहवाही लूटटे रहते हैं। उदाहरण के ताैर पर डाॅन ब्रैडमैन को ही ले लीजिए जो टेस्ट में सर्वाधिक(12) औसत(99.94) से रन बनाने के कारण लोकप्रिय हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि काैन सा बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'जीरो' पर आउट हुआ। नहीं जानते तो आइए हम बताते हैं-

जानिए काैन है वो बल्लेबाज

जानिए काैन है वो बल्लेबाज

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने का अनचाहा रिकाॅर्ड किसी भारतीय बल्लेबाज नहीं बल्कि श्रीलंकाई बल्लेबाज के नाम है जिनका नाम सनथ जयसूर्या है। पूर्व क्रिकेटर जयसूर्या 34 बार जीरो पर आउट हुए। उन्होंने 445 वनडे मैच खेले हैं जिस दाैरान उन्होंने 433 पारियों में 14,723 रन बनाए जिसमें 28 शतक और 68 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं जयसूर्या 15 बार नाबाद भी रहे हैं। दूसरे नबंर पर इस खराब रिकाॅर्ड के साथ पाकिस्तान के आलराउंडर शाहिद अफरीदी हैं। अफरीदी के नाम 369 पारियों में 30 बार जीरो पर आउट होने का शर्मनाक रिकाॅर्ड है।

जीरो पर आउट होने वाले दुनिया के टाॅप 5 बल्लेबाज

जीरो पर आउट होने वाले दुनिया के टाॅप 5 बल्लेबाज

सनथ जयसूर्या- 34 बार

शाहिद अफरीदी- 30 बार

वसीम अकरम/महेला जयावर्धने- 28 बार

लसिथ मलिंगा/मुथैया मुरलीधरन/ चमिंडा वास- 25 बार

रोमेश कलुविथारना/क्रिस गेल- 24 बार

सचिन हुए 20 बार आउट

सचिन हुए 20 बार आउट

वहीं बिना खाता खोले सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं। तेंदुलकर 463 मैचों की 452 पारियों में 20 बार आउट हो चुके हैं। वहीं दूसरे नंबर पर जवागल श्रीनाथ हैं जो 121 पारियों में 19 बार जीरो पर आउट हुए हैं। इस लिस्ट में अनिल कुंबले और युवराज सिंह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं जो 18-18 बार बिना खाता खोले पवेलियन लाैटे।

Story first published: Tuesday, February 25, 2020, 14:20 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+