For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

THE 100 से बाहर हुए संदीप लमिछाने, ईसीबी ने लीग से 2 दिन पहले ही वापस नेपाल भेजा

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से फ्रैंचाइजी लीग के सबसे नये प्रारूप द हंड्रेड के पहले संस्करण का आगाज 23 जुलाई से होने जा रहा है, जिसकी शुरुआत से पहले ही एक नये विवाद ने जन्म ले लिया है। 100 बॉल प्रति पारी के हिसाब से खेली जाने वाली इस लीग में दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचे हैं, जिसमें नेपाल के स्पिन गेंदबाज संदीप लमिछाने का नाम भी शामिल है। संदीप लमिछाने पिछले 8 दिनों से क्वारंटीन में वक्त गुजार रहे थे लेकिन टूर्नामेंट का आगाज होने से महज एक दिन पहले ईसीबी ने इस खिलाड़ी को वापस नेपाल भेज दिया है।

संदीप लमिछाने ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इस घटना के बारे में लिखते हुए नाराजगी जताई है और कहा है कि ईसीबी की तरफ से उन्हें साफ जवाब नहीं मिला है। इसीबी ने संदीप लमिछाने के वीजा को अवैध करार देते हुए उन्हें जल्द से जल्द नेपाल लौटने को कहा है। संदीप लमिछाने को ओवल इन्विंसिबल्स की टीम में शामिल किया गया था जिसके लिये उन्होंने इंग्लैंड पहुंचकर 8 दिन क्वारंटीन के भी पूरे कर लिये थे।

और पढ़ें: Tokyo 2020: अगर ओलंपिक में जीता मेडल तो जानें कितना मिलेगा ईनाम, सिर्फ भाग लेने पर मिलेगा इतना पैसा

संदीप ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, 'द हंड्रेड में मैं ओवल इन्विसिबल्स की टीम की ओर से खेलने को लेकर काफी उत्साहित था और मैंने ईसीबी की ओर से बताये गये सभी दिशा-निर्देशों का भी पालन किया लेकिन इसके बावजूद मुझे लीग को मिस करना पड़ रहा है जिससे मैं काफी निराश हूं। जब मैंने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिये टायर 5 वीजा के लिये अप्लाई किया था लेकिन तब मुझे बताया गया था कि एक स्पॉन्सरशिप का सर्टिफिकेट टी20 ब्लास्ट और द हंड्रेड में हिस्सा लेने के लिये काफी रहेगा।'

संदीप ने आगे बताया कि जब कोरोना की वजह से मुझे देरी हुई तो वेस्टशयरयार की टीम ने टी20 ब्लास्ट से मुझे बाहर कर दिया जिसके बाद मुझे जानकारी दी गई कि अगर मैं 10 जुलाई से पहले यूके आता हूं तो मेरा सीओएस एक्टिव रहेगा। 9 जुलाई को मेरे इंग्लैंड पहुंचने के बाद किसी को मुझसे कोई परेशानी नहीं हुई और क्वारंटीन नियमों के तहत जब मैं अपने 10 दिन पूरे करने वाला होता हूं तो ईसीबी की तरफ से मुझे बताया जाता है कि मेरा वीजा अवैध है और मुझे जल्द ही देश छोड़कर जाना होगा।

और पढ़ें: IND vs SL: क्या वनडे सीरीज के आखिरी मैच में खेलेंगे हार्दिक पांड्या, भुवी ने दी जरूरी हेल्थ अपडेट

उन्होंने पूरी घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा, 'मैं बस यही जानना चाह रहा था कि आखिरकार मुझसे क्या गलत हो गया लेकिन ईसीबी में किसी के पास सही जवाब ही नहीं है। मैं मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए यह अच्छे से समझता हूं कि चीजें अचानक से बदल जाती हैं लेकिन कम से कम एक क्लियर जवाब तो मिलना चाहिये कि कुछ दिन पहले तक जो वीजा वैध था अब अवैध हो गया है।'

Story first published: Thursday, July 22, 2021, 22:18 [IST]
Other articles published on Jul 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+