Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वीरू ने दी कोहली को नाम बदलने की सलाह, ट्विटर पर सुझाया ये नाम

नई दिल्ली। दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने खिलाड़ी विराट कोहली को अपना नाम बदलने की सलाह दी है।

ट्विटर पर नजफगढ़ के नवाब वीरू ने कोहली से उनका नाम 'बादल' रखने को कहा है।

एक ट्वीट में सहवाग ने लिखा है कि 'कोहली को पेपर में नाम बदने का एड डालाना चाहिए वो खुद को बादल कह सकता है। हर वक्त बादल की तरह छाए रहते हैं कोहली!'

ये है कोहली का रिकॉर्ड

गौरतलब है कि विराट कोहली ने इस साल 10 वनडे में 740 रन (3 शतक और 4 अर्धशतक), टी20 में 15 मैचों में 641 रन (7 अर्धशतक) और 11 टेस्ट में 1200 के लगभग रन बनाए हैं।

विराट ने इस साल 16 आईपीएल मैचों में 973 रन भी बनाए हैं। जिसमें 7 अर्धशतक और 4 शतक शामिल हैं। इस तरह से कुल मिलाकर विराट ने अभी तक इस साल 52 मैच खेले और 86.63 के औसत से 3465 रन बनाए हैं।

दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक साल में 1000 हजार रन बनाने वाले वह तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने 11 टेस्ट मैचों में 71.50 के औसत से रन जुटाए हैं।

बता दें कि पिछले 5 साल में कोई भी भारतीय खिलाड़ी एक साल में हजार टेस्ट रन नहीं बना पाया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+