शेन वार्न ने किया ड्रीम टेस्ट टीम इंडिया का ऐलान, 5 दिलचस्प तथ्य
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ने आज आजतक की सबसे महान भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम की दिलचस्प बात यह है कि टीम की कमान सौरव गांगुली को दी गयी है। टीम की घोषणा करते वक्त शेन वार्न ने कहा कि यह अब तक की सबसे मुश्किल टीम थी जिसे उन्होंने चुना है। 12 सदस्यीय इस टीम में भारत के कई दिग्गज खिलाड़ियों को जगह मिली है।
वार्न ने अपने फेसबुक पेज पर जो टीम के बारे में लिखा है कि इस टीम को चयन करने का उनका अहम मानदंड था कि उन्होंने इन खिलाड़ियों को विरुद्ध जरूर खेला हो। वार्न ने कहा कि कई खिलाड़ियों के चयन और उन्हें टीम में जगह नहीं दिये जाने को लेकर वह काफी असमंजश में थे। सबसे ज्यादा असमंजश उन्हें मोहम्मद अजहरुद्दीन और वीवीएस लक्ष्मण के बीच था।
वार्न की सर्वश्रेष्ठ भारतीय टेस्ट टीम
- वीरेंद्र सहवाग
- नवजोत सिंह सिद्धू
- राहुल द्रविड़
- सचिन तेंदुलकर
- सौरव गांगुली(कप्तान)
- मोहम्मद अजहरूद्दीन
- कपिल देव
- महेंद्र सिंह धोनी
- अनिल कुंबले
- हरभजन सिंह
- जवागल श्रीनाथ
- वीवीएस लक्ष्मण (12वां खिलाड़ी)

धोनी को मिला आईपीएल के आधार पर चयन
धोनी और वार्न कभी अंतर्राष्ट्रीय मैच में साथ नहीं खेले लेकिन उन्हें आईपीलए के आधार पर टीम में जगह मिली।

सिद्धू और वीरूं टीम के ओपनर
नवजोत सिंह सिद्धू और वीरेंद्र सहवाग को टीम की ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी गयी।

टीम में हैं सात कप्तान
वार्न की टीम में कुंबले, तेंदुलकर, धोनी, अजहरुद्दीन, द्रविड़, कपिल और सौरव गांगुली सात टीम इंडिया के पूर्व कप्तान हैं।

अजहर और लक्ष्मण में हुई सबसे ज्यादा माथापच्ची
टीम में छठे स्थान को लेकर वार्न को इन दोनों खिलाड़ी के लिए काफी माथापच्ची करनी पड़ी।

वेंगसरकर के नाम पर बना था विचार
वार्न ने अपनी टीम में दिलीप वेंगसरकर को भी जगह देने पर विचार किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications