For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने की सगाई, साझा की तस्वीर


नई दिल्ली। आईपीएल में हैदाराबाद की टीम से खेलते हुए इस सीजन जलवा बिखेरने वाले संदीप शर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई कर ली है। गौरतलब हो की ताशा पेशे से एक ज्वेलरी डिजाइनर और ब्लॉगर हैं और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। दोनों की रिश्ते की बात इस वर्ष आइपीएल के दौरान ही सामने आई थी। ताशा ने अपनी नजदीकियों को सोशल मीडिया पर सबके सामने जाहिर किया था। मैदान में भी ताशा को कई बार देखा गया था। गौरतलब हो की 25 वर्षीय संदीप शर्मा पंजाब के हैं और घरेलू मैच पंजाब के लिए ही खेलते हैं। वहीं शर्मा दो टी 20 मैचों में वर्ष 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं, जिसमें उन्हें सिर्फ एक ही सफलता मिली थी। हालांकि इसके बाद वो कभी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं और संघर्ष करत नजर आ रहे हैं।

अच्छा रहा था आईपीएल का यह सीजनः दाएं हाथ के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा के करियर की अगर बात करें तो उऩ्होंने कुल 94 टी20 मैच अबतक खेले हैं और उनके नाम 109 विकेट हैं। 2013 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले संदीप का सबसे बंस्ट प्रदर्शन 20 रन देकर 4 विकेट झटकना है वहीं इस सीजन उन्होंने 12 मैच में 12 विकेट झटके थे। गौरतलब हो की संदीप शर्मा ने आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत 2013 में किंग्स इलेवन पंजाब से की थी।

Story first published: Saturday, June 9, 2018, 13:35 [IST]
Other articles published on Jun 9, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+