इंडो-पाक मैच के पहले ICC फुल एक्शन में, चप्पे-चप्पे पर होगी उसकी नजर, सेना भी अलर्ट
नई दिल्ली। विश्व कप में आज भारत पाकिस्तान का रोमांचक मुकाबला होना है। इस मैच के लिए क्रिकेट के फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह मैच इंग्लैंड के मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। मैंच में लोगों का रोमांच चरम पर है और हर कई इस हाई वोल्टेज मैच का इंतजार कर रहा है। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी और प्रसंशकों में इस मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह है। ऐसे में मैदान के भीतर और मैदान के बाहर किसी भी तरह की सुरक्षा में चूक ना हो इसके लिए आईसीसी अपनी पूरी कोशिश कर रहा है।

सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं
आईसीसी के जनरल मैनेजर, स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन क्लेयर फर्लोंग ने बताया कि हालांकि वह सुरक्षा के मद्देनजर इससे जुड़ी जानकारी नहीं दे सकते हैं। लेकिन उन्होंने इस बात का आश्वासन दिया है कि सुरक्षित माहौल में इस मैच को कराने के लिए हमने सभी जरूरी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हम सुरक्षा से जुड़ी जानकारी साझा नहीं करते हैं। लेकिन हम पुलिस और सुरक्षा सर्विसेज के साथ मिलकर मैच की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विश्वकप में मैच देखने आए लोगों को सुरक्षा मुहैया कराना हमारी शीर्ष वरीयता है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सूत्रों की मानें तो मैच के लिए सैन्य बलों को तैनात किया जाएगा, साथ ही इस दौरन पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करेगी, जिससे कि की भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। बता दें कि विश्व कप में भारत पाकिस्तान के बीच खेले गए सभी छह मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है। लेकिन 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी में जिस तरह से पाकिस्तान ने भारत को पटखनी दी थी, उसकी यादें आज भी भारतीय खिलाड़ियों के जेहन में ताजा होंगी। लिहाजा भारत चैंपिंयंस ट्रॉफी का हिसाब जरूर चुकता करना चाहेगा।

हमारे लिए दूसरे मैच की तरह
इस मैच को लेकर जिस तरह से मीडिया में बढ़ाचढ़ाकर बात की जा रही है उसपर विराट कोहली ने कहा कि हम हमेशा यह कहते रहे हैं कि अगर आप खिलाड़ियों से पूछे तो उनकी मनोस्थिति फैंस की तरह बिल्कुल नहीं होती है। स्टेडियम के भीतर जाने से पहले आप के भीतर रोमांच होता है, लेकिन जब खिलाड़ी मैदान में होते हैं तो उनके लिए यह किसी भी दूसरे मैच की तरह साधारण मैच होता है। हमारे लिए यह सिर्फ क्रिकेट का खेल है। वहीं पाकिस्तान के कप्तान सरफराज खान ने भी विराट कोहली की बात का समर्थन किया।
इसे भी पढ़ें- वर्ल्ड कप के वो 6 यादगार मैच जब भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications