For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

संगकारा ने बताया इस विश्व कप में कौन तोड़ेगा उनके लगातार 4 शतक का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां आए दिन कई रिकाॅर्ड्स बनते हैं तो कई टूटते हैं। लेकिन कुछ ऐसे रिकाॅर्ड भी हैं जिनपर पूरी दुनिया की नजरें गढ़ी हुई हैं कि आखिर वो कब टूटेंगे। चाहे फिर आप सचिन तेंदुलकर के वनडे में सर्वाधिक स्कोर देख लो या फिर सर्वाधिक शतक। हालांकि इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप में कई बल्लेबाजों ने बड़ी पारियां खेल कीर्तिमान किए, लेकिन कुमार संगकारा द्वारा बनाया गया विश्व कप में एक रिकाॅर्ड अभी भी कायम है। यह रिकाॅर्ड है विश्व कप में लगातार 4 शतक लगाने का। श्रीलंका के इस पूर्व कप्तान को भरोसा है कि उनका यह रिकाॅर्ड टूटेगा, पर काैन तोड़ेगा, उस खिलाड़ी का नाम भी उन्होंने खुद बताया।

ये तोड़ सकता है रिकाॅर्ड

ये तोड़ सकता है रिकाॅर्ड

हाल ही में कुमार संगकारा ने इसपीएन.क्रिकइंफों को इंटरव्यू देते हुए अपने करियर और जीवन के कुछ दिलचस्प तथ्यों को उजागर किया था। पहला सवाल यह था कि कौन सा क्रिकेटर एकदिवसीय क्रिकेट में लगातार चार शतकों के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर सकता है या तोड़ सकता है। इसपर संगकारा ने कहा, काफी खिलाड़ी हैं जो उनके द्वारा निर्धारित रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने महसूस किया कि विराट कोहली एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो इसे तोड़ सकते हैं। रन स्कोरिंग के मामले में यह उनकी जबरदस्त निरंतरता है जिसने उन्हें एकदिवसीय क्रिकेट में सभी रिकॉर्ड बनाने में मदद की है।'' बता दें कि संगकारा ने 2015 विश्व कप दाैरान लगातार 4 शतक का विश्व रिकाॅर्ड बनाया था।
अभी निभा रहे हैं कमेंटेटर की भूमिका

अभी निभा रहे हैं कमेंटेटर की भूमिका

कुमार संगकारा ने श्रीलंका क्रिकेट के लिए बताैर कप्तान और विकेटकीपर के रूप में कई महत्तवपूर्ण योगदान दिया। माैजूदा समय में संगकारा एक कमेंटेटर के ताैर पर क्रिकेट से जुड़े हुए हैं। उन्होंने 2000 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और 2015 में संन्यास लिया। इस बीच के समय में उन्होंने कई रिकाॅर्ड्स अपने नाम किए। बाएं हाथ के बल्लेबाज संगकारा श्रीलंका की 2014 टी20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे, जो उनके करियर के सबसे महान क्षणों में से एक है। संगकारा ने 2011 में आईसीसी विश्व कप के फाइनल में भी नेतृत्व किया, जहां वे भारत से हारकर दूसरे स्थान पर आए।

कनाडा में लग गई युवराज सिंह की बोली, जानिए किस टीम में हुए शामिल

इस लीग में खेलना संगकारा को लगा मजेदार

इस लीग में खेलना संगकारा को लगा मजेदार

संगकारा ने आईपीएल, बीबीएल और सीपीएल सहित दुनियाभर की कई लीगों में टी20 क्रिकेट खेला और एक शानदार करियर बनाया। यहां तक ​​कि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब फ्रेंचाइजी की कप्तानी भी की। यह पूछे जाने पर कि किस लीग में खेलने के लिए सबसे मजेदार है, संगकारा ने जवाब दिया, "आईपीएल महान और सीपीएल मनोरंजन है।"

Story first published: Friday, June 21, 2019, 15:00 [IST]
Other articles published on Jun 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+