PKL 2019: जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे हरियाणा स्टीलर्स
नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग के सीजन नंबर 7 में 31 जुलाई को जयपुर पिंक पैंथर्स और हरियाणा स्टीलर्स का मुकाबला होने जा रहा है। सीजन एक के विजेता पिंक पैंथर्स ने मौजूदा सीजन में शानदार शुरुआत करते हुए लगातार दो मैच जीते। उन्होंने यु मुंबा और बंगाल वारियर्स को हराया है। अब यह टीम धर्मराज चेरालाथन की टीम हरियाणा स्टीलर्स से मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
हरियाणा ने भी अपना ओपनिंग गेम पुणेरी पल्टन के खिलाफ जीता था लेकिन उनको दबंग दिल्ली के.सी. के हाथों हार का सामना करना पड़ा। स्टीलर्स को अपने स्टार रेडर विकास खंडोला की कमी खल सकती है। वे अभी भी फिटनेस पाने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।
इस टीम के मुख्य खिलाड़ियों में धर्मराज के अलावा प्रवीण और नवीन का नाम लिया जा सकता है। विकास के ना होने पर नवीन के कंधों पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां होंगी। इसके अलावा युवा खिलाड़ियों विनय और सेलवामनी का भी साथ नवीन को मिलेगा। टीम की डिफेंसिव यूनिट में कप्तान धर्मराज को ज्यादा अंक बटोरने की जरूरत होगी जबकि उनके साथी खिलाड़ियों प्रवीण, विकास काले और कुलदीप सिंह को अपने कप्तान का सहयोग करना होगा।
जयपुर पिंक पैंथर्स की बात करें तो इस टीम के मुख्य खिलाड़ी दीपक निवास हुड्डा, अमित हुड्डा और संदीप धुल होंगे। आलराउंडर दीपक निवास हुड्डा ने अभी तक अपनी टीम को आगे से आकर लीड किया है। दीपक की बेहतरीन रेडिंग के अलावा दीपक नरवाल ने भी बढ़िया काम किया है जबकि नीलेश सोलंकी की जगह पर सचिन नरवाल को खिलाया जा सकता है।
संभावित 7 इस प्रकार है-
हरियाणा स्टीलर्स: धर्मराज केरलनाथन (C), विनय, परवीन, नवीन, कुलदीप सिंह, विकास काले, सेल्वमनी के।
जयपुर पिंक पैंथर्स: दीपक निवास हुड्डा (सी), दीपक नरवाल, सचिन नरवाल, अमित हुड्डा, संदीप कुमार ढुल्ल, सुनील सिद्घावली और विशाल।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
