अनिल कुंबले के कोच पद से अचानक इस्तीफा देने पर लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा
नई दिल्ली। बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य और दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने पूर्व भारतीय क्रिकेट कोच अनिल कुंबले के अचानक इस्तीफे के रहस्य से पर्दा उठाया है। लक्ष्मण ने बताया कि उनका पैनल तो यही चाहता था कि कुंबले को बतौर कोच जारी रखा जाए, लेकिन कुंबले ने कप्तान कोहली से विवाद के चलते इस्तीफा देना ही बेहतर समझा।
हालांकि उन्होने कोहली के बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता कि कोहली ने सीमा रेखा पार की। हम चाहते थे कि कुंबले काम जारी रखे लेकिन उनका मानना था कि उनका अब काम जारी ना रखने का फैसला सही है।' बता दे कि सलाहकार समिति में लक्ष्मण के अलावा सचिन और गांगुली भी शामिल हैं। इन पैनल ने ही 2016 में कुंबले को कोच के रूप में चयनित किया था। उसके बाद कोहली के साथ विवाद के चलते कुंबले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
लक्ष्मण ने इस पूरे घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सलाहकार समिति के लोग जो भी बेस्ट पॉसिबल निर्णय होता है, उसको करने की कोशिश करते हैं। लेकिन दुर्भाग्य से विराट कोहली और अनिल कुंबले के बीच यह काम नहीं कर पाया। बता दे फिलहाल रवि शास्त्री टीम इंडिया के मुख्य कोच हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
