IPL 2019 : जब भेष बदलकर चेन्नई की फुटपाथ पर इस दिग्गज खिलाड़ी ने की शॉपिंग
नई दिल्ली। यूं तो फैंस कुछ दिग्गज क्रिकेटरों को सामने से देखने के लिए सपना संजोए रखते हैं। लेकिन सोचो अगर कोई क्रिकेटर आपके सामने होकर गुजर जाए, आपको फिर उसके बारे में बाद में पता चले तो कैसा महसूस करेंगे। जरूर आप खुद को अनलकी समझेंगे। ऐसा ही कुछ उस समय लोगों ने बाद में महसूस किया जब क्रिकेट जगत की एक बड़ी हस्ती सबके बीच खड़े होकर शोपिंग करके चल दिए। जी हां, यहां बात हो रही है बिंदास जिंदगी जीने वाले पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू हेडन की।
हेडन चेन्नई की टी नगर स्ट्रीट मॉल के पास कली दाढ़ी लगाकर घूम रहे हैं, जिसकी तस्वीर उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। हेडन मार्केट में शोपिंग भी कर लेते हैं लेकिन नकली दाढ़ी के कारण उन्हें कोई पहचान नहीं सकता। उन्होंने चेन्नई के शहर की गलियों में 1000 रूपए की शोपिंग की। यही नहीं उन्होंने 200 रूपए की घटी का मोलभाव करते हुए उसे 180 रूपए में भी खरीदा। हेडन ने तस्वीर शेयर करते लिखा, 'शेन वॉर्न ने 1000 रुपये से कम में सामान खरीदने का चैलेंज दिया था, इसलिए मैं लुंगी, शर्ट, रजनी ब्रांड के धूप के चश्मे और एक घड़ी खरीदने गया था।'
लुंगी पहनकर लगाए थे चाैके-छक्के
बता दें कि दो बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य रहे हेडन भारत में रहना बहुत पंसद करते हैं। वह कभी मंदिरों में पूजा करते नजर आते हैं तो कभी लुंगी पहनकर। हेडन 2017 में हुए तमिलनाडु प्रीमियर लीग के एक कार्यक्रम के दौरान भी लुंगी में नजर आए थे। यही नहीं उन्होंने लुंगी पहनकर धोनी से चैलेंज करते हुए चाैके-छक्के भी लगाए थेे। इस समय हेडन बताैर कमेंटेटर नजर आते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
