For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तो इस क्रिकेटर के साथ शादी करने जा रहीं हैं सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा, जानें कब की है तारीख

Sania Mirza की बहन Anam इस बड़ी हस्ती के बेटे से रचा रही है शादी | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कन्फर्म किया है कि उनकी बहन और फैशन स्टाइलिश अनम मिर्जा की शादी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असद से होने वाली है। सानिया मिर्जा ने बताया की उनकी बहन अनम मिर्जा पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे मोहम्मद असादुद्दीन (असद) से इस साल दिसंबर में शादी करेंगी। सानिया मिर्जा की ओर से इस बात की पुष्टि करते ही काफी वक्त से अनम और असद के रिश्ते को लेकर चली आ रही अफवाहों पर विराम लग गया है। सानिया ने दोनों की शादी की पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी बहन दिसंबर में शादी कर रही है। हम अभी पैरिस से उसकी बैचलर ट्रिप पूरी करके लौटे हैं। हम इस रिश्ते को लेकर काफी उत्साहित हैं।

सानिया ने आगे कहा, 'वह बहुत प्यारे लड़के से शादी कर रही है। उसका नाम असद है। वह मोहम्मद अजहरुद्दीन का बेटा है और हम सब इस रिश्ते को लेकर बहुत उत्साहित हैं।'

और पढ़ें: रोहित शर्मा की तरह ही फेल हुए ये 14 धुरंधर, फिर बने बेहतरीन सलामी बल्लेबाज

गौरतलब है कि सानिया की बहन अनम और अजहरुद्दीन के बेटे असद ने सोशल मीडिया पर एक साथ तस्वीरें साझा की है। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करने वाली सानिया ने अपने इंस्टाग्राम पर असद के साथ एक फोटो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा है, 'परिवार'।

असद ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें सानिया और अनम पोजिंग देते दिखाई दे रही थी। असद ने लिखा, 'दो खूबसूरत महिलाओं के बीच।'

गौरतलब है कि सितंबर में अनम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की थी जिसमें पीछे शीशे पर से 'ब्राइड टु बी' लिखा हुआ था। इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद से माना जाने लगा था कि असद और अनम जल्द ही शादी कर सकते हैं।

और पढ़ें: T20 में शोएब मलिक के नाम हुआ बड़ा कीर्तिमान, ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बनें, देखें रिकॉर्ड

आपको बता दें कि अनम मिर्जा की यह दूसरी शादी होंगी। अनम ने बिजनेसमैन अकबर राशिद से 18 नवंबर 2016 को शादी की थी। इस शादी में सलमान खान, अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, फराह खान, हुमा कुरैशी और अन्य लोग शामिल हुए थे। हालांकि, शादी के दो साल बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और दोनों ने अलग होने का फैसला किया। वह पिछले साल अपने पति अकबर रशीद से अलग हो गई थी।

अनम और असद बीते काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। असद क्रिकेट खिलाड़ी हैं जबकि अनम फैशन स्टाइलिस्ट हैं। वह खुद अपना लेबल बाजार चलाती हैं, जिसका कि सानिया ब्रांड एम्बेसडर हैं। यह खूबसबरत कपल सोशल मीडिया पर अपनी काफी तस्वीरें साझा करता रहता है। वहीं असद पिता की ही तरह क्रिकेटर बनना चाहते हैं और वह फिलहाल गोवा रणजी टीम का हिस्सा हैं।

Story first published: Monday, October 7, 2019, 20:14 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+