For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

माहिरा खान के साथ फ्लर्ट करते पकड़े गए शोएब मलिक, सानिया मिर्जा ने दी ये प्रतिक्रिया

Sania Mirza reacted after seeing Hubby Shoaib Malik flirt with Actress Mahira Khan | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शोएब मलिक ने हाल ही में कुछ सोशल मीडिया लाइव चैट करके खुद को उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार कर लिया है जो कोरोनावायरस के समय में एक दूसरे से जुड़ने के लिए इंस्टाग्राम लाइव जैसी वर्चुअल दुनिया का सहारा ले रहे हैं।

उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम से बात की थी और अब पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान के साथ बातचीत की। उन्होंने पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति के बारे में बात की और जल्द से जल्द कोरोनोवायरस के खात्मे की उम्मीद की।

शोएब मलिक ने किया माहिरा खान को फ्लर्ट-

शोएब मलिक ने किया माहिरा खान को फ्लर्ट-

चैट के दौरान शोएब को माहिरा के साथ फ्लर्ट करते देखा गया। यह सब तब हुआ जब माहिरा ने कहा कि दोनों को लाइव कनेक्ट करना चुनौतीपूर्ण लग रहा है क्योंकि वे बूढ़े हो गए हैं। इस पर, शोएब ने जवाब दिया और कहा कि वह वास्तव में बूढ़े हो रहे हैं, लेकिन माहिरा नहीं। अभिनेत्री ने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान से भी पूछा कि चूंकि वे लाइव बात कर रहे हैं, क्या भाभी (सानिया) उन्हें देख रही हैं?

भुवनेश्वर कुमार ने बताया दुनिया के बेस्ट पेस अटैक में क्यों मानी जाती है भारतीय तेज गेंदबाजी

सानिया ने कहां- मैं देख रहीं आप दोनों क्या बात कर रहे हैं

सानिया ने कहां- मैं देख रहीं आप दोनों क्या बात कर रहे हैं

शोएब ने माहिरा को जवाब दिया और कहा कि हां, वह (सानिया मिर्जा) देख रही हैं, लेकिन वह मेरी भाभी नहीं हैं। जिसके बाद माहिरा अपनी हंसी को नियंत्रित करने में विफल रही और कहा: "मैं नहीं कह रही हूं कि वह आपकी भाभी हैं लेकिन वह [सानिया] पूरे पाकिस्तान की भाभी है"।

माहिरा और शोएब के बीच रोमांचक बातचीत देखने के बाद, सानिया ने भी टिप्पणी की और लिखा, "हां मैं देखती हूं, आप दोनों क्या बात कर रहे हैं"।

सानिया मिर्जा पर माहिरा ने कही ये बात-

सानिया मिर्जा पर माहिरा ने कही ये बात-

लाइव चैट के दौरान, शोएब ने माहिरा से रिश्ते के बारे में एक दिलचस्प सवाल पूछा और कहा कि जब वह किसी को डेट करती है, तो क्या वह व्यक्ति को गूगल करती है? माहिरा ने सवाल का जवाब दिया और कहा: "आप की तरह, हम सानिया मिर्जा जैसे किसी को भी डेट नहीं कर सकते हैं, जिसे गूगल पर किया जा सकता है।" आखिरकार, शोएब माहिरा के मजाकिया जवाब को सुनकर मुस्कुराना बंद नहीं कर सके।

शोएब की सादगी पर फिदा हुईं थी सानिया-

शोएब की सादगी पर फिदा हुईं थी सानिया-

बता दें कि सानिया और शोएब ने 2010 में एक दूसरे से शादी की, और उन्हें 2018 में एक बेटा हुआ, जिसका नाम इज़हान रखा गया। पिछले महीने, सानिया ने पाकिस्तान की प्रसिद्ध खेल प्रस्तोता जैनब अब्बास की मेजबानी में एक चैट शो में भाग लिया, जहां भारतीय टेनिस स्टार ने खुलासा किया था कि शोएब ने उन्हें किस तरह प्रपोज किया था।

"मुझे वास्तव में शोएब बेहद वास्तविक लगे क्योंकि मुझे लगा कि उसमें कोई दिखावा नहीं है। इसने शायद मुझे शोएब की ओर इतना आकर्षित किया क्योंकि जब वह इस तरह की चीजों की बात करते हैं तो वह दिखावा नहीं करते। घुटनों के बल बैठना और दिल की शेप की चीजें लगाना उनका स्टाइल नहीं है। वह सरल है, "सानिया ने कहा था।

Story first published: Saturday, June 27, 2020, 13:34 [IST]
Other articles published on Jun 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+