
सानिया ने किया ये खास ट्वीट
श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में पाकिस्तान ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर कब्जा जमाया। इस सीरीज में शोएब मलिक का प्रदर्शन शानदार रहा, उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। हालांकि इस मौके पर सानिया मिर्जा ग्राउंड पर मौजूद नहीं थीं। बावजूद इसके सानिया ने अपने सोशल साइट ट्विटर के जरिए शोएब मलिक को अपनी शुभकामनाएं दीं। दरअसल शोएब मलिक को मैन ऑफ द सीरीज के लिए अवॉर्ड में बाइक मिली। इस पर सानिया मिर्जा ने शोएब की तस्वीर शेयर करते हुए 'पूछा चलें फिर इस पे?'

शोएब मलिक ने दिया खास जवाब
शोएब मलिक ने इसके जवाब में कहा, 'हां...हां... जल्दी से रेडी हो जाओ जान, मैं रास्ते में हूं.' जिसके बाद सानिया मिर्जा ने फिर से एक ट्वीट किया और शोएब मलिक की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें बाइक पर शादाब खान बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सानिया ने कहा- ओके कोई बात नहीं। मुझे लगता है कि सीट पहले ही ले ली गई है।

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने संभाली बात
इस ट्वीट के बाद शोएब मलिक ने फिर से एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा-'नहीं नहीं, उसे ग्राउंड में ही छोड़ आया कोई चक्कर नहीं है ऐसा'। अभी उनके बीच इस मुद्दे पर ट्वीट किए ही जा रहे थे कि बीच में पाकिस्तानी क्रिकेटर शादाब खान ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि 'उप्स सॉरी भाभी!' फिलहाल सानिया और शोएब के बीच हुई ये बातचीत फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है और उनको गुदगुदा भी रही है।


Click it and Unblock the Notifications