बहन की शादी में 3 लाख के लिए अड़ी थीं सानिया मिर्जा, फिर इतने पर खत्म हुई बात
नई दिल्ली। भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा भारत के पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन के बेटे असदुद्दीन के साथ शादी के बंधंन में बंध चुकी हैं। दोनों 11 दिसंबर को हैदराबाद के युगल गृह शहर में एक पारंपरिक, भव्य समारोह में परिणय सूत्र में बंधे। इस शादी में शोएब मलिक तो नहीं दिखे लेकिन उनकी पत्नी सानिया ने शादी के पूरे मजे लिए। इस दाैरान जब असदुद्दीन बारात लेकर अनम की ओर बढ़ रहे थे कि तभी सानिया ने बीच में आकर रास्ता रोक लिया। सानिया ने जीजा से 3 लाख रूपए मांगने की जिद्द शुरू कर दी।

रोका बारात का रास्ता
दरअसल, ये सब हुआ शादी के मौके पर द्वार रोकना या द्वार छेंकाई की रस्म पूरी करते समय। इस रस्म के अनुसार दुल्हन की बहनें दूल्हे को घर में प्रवेश करने से रोकती हैं और पैसों की मांग करती हैं। यह रस्म सानिया ने भी बड़े हंसी मजाक के साथ पूरी की। न्यूज 18 में छपी खबर के अनुसार जब असदुद्दीनन बारात लेकर आए तो सानिया ने रास्ता रोक लिला। सानिया ने कहा कि जब उन्हें 3 लाख मिलेंगे वो तभी मेहमानों को आगे जानें देंगी।

फिर इतने पर खत्म हुई बात
सानिया काफी देर तक जीजा का रास्ता रोकते हुए खड़ी रहीं। उनकी डिमांग काफी बड़ी थी कि तभी किसी ने 30 हजार रूपए देने की बात कही। लेकिन तब भी सानिया नहीं मानी। फिर अंत में दूल्हे की तरफ से बड़ी मिन्नतें होने के बाद बात डेढ लाख तक पहुंची। सानिया ने फिर डेढ लाख लिए और फिर बारात को घर में प्रवेश करने के लिए कहा।

पूरी शादी में शोएब रहे गायब
शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। उन तस्वीरों में सानिया मिर्जा तो दिखीं लेकिन उनके पति शोएब मलिक नहीं। दरअसल, शोएब क्रिकेट में व्यस्त थे। 37 साल के शोएब फिलहाल बांग्लादेश प्रीमियर लीग(बीपीएल) का हिस्सा हैं। उन्होंने 12 दिसंबर को लीग का एक मैच खेलना था जिस कारण वह साली की शादी में शामिल नहीं हो सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
