समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार वुड्स की अध्यापिका मॉरीन डेकर ने वुड्स के आरोपों पर आश्चर्य जताते हुए उनसे माफी की मांग की। 69 वर्षीय डेकर अनाहेम स्थित केरिटोस एलिमेंटरी स्कूल में वर्ष 1981-82 में अध्यापन कर चुकी हैं। वुड्स ने स्कूली शिक्षा यहीं से ली थी।
वुड्स ने एक किताब में इस बात का जिक्र किया है कि स्कूल के पहले दिन ही उनके साथ नस्लीय व्यवहार हुआ और उन्हें प्रताड़ित किया गया।
डेकर ने कहा कि वह वुड्स के आरोपों से आश्चर्यचकित, दुखी और चिंतित हैं। इन आरोपों ने वुड्स की बेवफाइयों को एक बार फिर सामने ला दिया है।
उल्लेखनीय है कि कई विवाहेत्तर संबंधों की वजह से पिछले दिनों वुड्स की निजी और पेशेवर जिंदगी में भूचाल आ गया था। उनके माफी मांगने के बाद गोल्फ की दुनिया में उनकी वापसी संभव हो सकी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।