For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

संजना गणेशन का डांस वीडियो वायरल, फैंस ने पूछा- 'हसबैंड जसप्रीत बुमराह कहा हैं'

नई दिल्लीः जब हम भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियों के डांस के बारे में बात करते हैं तो आजकल युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा का नाम अपने आप जेहन में चला जाता है। धनश्री वर्मा एक डांसर हैं जिन्होंने शादी के बाद भी अपना यह शौक कायम रखा है और वह कई तरह के गानों पर अपना डांस हुनर दिखा चुकी है। इसी बीच एक और जोड़ी जो चर्चित रही है वह है भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और टीवी प्रजेंटेटर संजना गनेसन के बीच की शादी। जबसे संजना की बुमराह के साथ शादी हुई है वह सुर्खियों और हेडलाइंस में बनी रहती है। लोग उनको देखना, सुनना और उनके बारे में जानना चाहते हैं।

संजना गनेसन का डांस

संजना गनेसन का डांस

ऐसे में जब संजना गनेसन का डांस सामने आया तो फैंस को काफी उत्सुकता हुई उन्होंने इस डांस वीडियो को काफी पसंद किया जिसको अभी तक लाख से भी ज्यादा लाइक मिल चुके हैं लेकिन साथ ही फैंस यह जानने के लिए भी उत्सुक थे कि संजना के पति जसप्रीत बुमराह कहां है? इस डांस में संजना संगीत की धुन पर थिरकते हुई नजर आ रही है, साथ ही एक कंपनी का विज्ञापन भी कर रही हैं। आप देख सकते हैं कि उन्होंने अपनी ड्रेस भी डांस के हिसाब से पहनी हुई है। यह हालांकि धनश्री के जैसा हाई परफॉर्मेंस पावरफुल डांस नहीं है लेकिन संजना के स्टाइल पर फिट बैठता है। इस वीडियो को अच्छे से एडिट किया हुआ है जैसे-जैसे संजना डांस करती जाती हैं उनका दूसरा एक रूप उनके सामने आ जाता है।

यहां पर क्लिक करके पूरा वीडियो देखें

हिट है बुमराह-संजना की जोड़ी-

हिट है बुमराह-संजना की जोड़ी-

एक जगह वह किताब पढ़ती हुई दिखाई देती हैं तो एक जगह में ध्यान लगाती हुई दिखाई देती है और जबकि इस दौरान उनका डांस लगातार जारी है। संजना और बुमराह शादी के बाद एक साथ बहुत ज्यादा फोटो नहीं खिंचवाते हैं। सोशल मीडिया हालांकि बुमराह अपने कुछ अच्छे पलों की फोटो डालते हैं जिसमें संजना उनके साथ होती है। इस जोड़ी ने 15 मार्च को शादी कर ली थी। शादी का फैसला भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के दौरान ही हो गया था जिसके लिए बुमराह ने टीम से छुट्टी मांगी थी और वह बाद में टी-20 और एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज भी नहीं खेल पाए थे। हालांकी शादी के बाद बुमराह ने मुंबई इंडियंस के लिए वापसी की थी और संजना भी इंडियन प्रीमियर लीग के जरिए अपने काम पर वापस लौट आईं थीं।

इंग्लैंड दौरे पर अहम होगा बुमराह का प्रदर्शन-

इंग्लैंड दौरे पर अहम होगा बुमराह का प्रदर्शन-

इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे के लिए तैयार हो रही है क्योंकि वह 2 जून को इंग्लैंड की फ्लाइट पकड़ने से पहले मुंबई में क्वॉरेंटाइन पीरियड पूरा कर रही है। जसप्रीत बुमराह की उपस्थिति वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए बहुत अहम होने जा रही है क्योंकि इस मुकाबले में ज्यादा समय नहीं बचा है और 18 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय बॉलिंग अटैक अगर अच्छा प्रदर्शन करता है तो भारत के हाथ पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप ट्रॉफी लग सकती है। बुमराह को इस पूरे दौरे पर ही अहम रोल निभाना होगा क्योंकि भारत को इसके बाद अगस्त में इंग्लैंड के सामने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है। इसी बीच एक दिलचस्प मोड़ आया है जब टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ भी लिमिटेड ओवर सीरीज खेलती दिखाई देगी। लंबे समय से भारतीय क्रिकेट के बेंच स्ट्रेंथ पर काफी चर्चाएं हो रही हैं और अब यह वास्तविकता में देखने को मिल रहा है कि भारत एक ही साथ दो अलग-अलग देशों में अपनी टीम को खिला रहा होगा। हालांकि श्रीलंका के खिलाफ भेजी जाने वाली टीम को एक तरीके से बी टीएम कहां जा रहा है लेकिन इसमें भी काफी अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन की मौजूदगी होगी और धवन को इस प्रतियोगिता में कप्तान और राहुल द्रविड़ को कोच बनाए जाने की उम्मीद है।

Story first published: Sunday, May 23, 2021, 14:24 [IST]
Other articles published on May 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+