For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2022 : आरसीबी ने लिया बड़ा फैसला, इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को बनाया मुख्य कोच

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने आईपीएल 2022 से पहले बड़ा फैसला लिया है। आरसीबी ने भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर को अगले दो आईपीएल सीजन के लिए टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। बांगर ने पिछले सीजन में आरसीबी के लिए बताैर बल्लेबाजी कोच के रूप में काम किया था और अब उन्हें प्रमोट किया गया है। बांगर ने साइमन कैटिच की जगह ली।

माइक हेसन आरसीबी में क्रिकेट संचालन के निदेशक बने रहे। बांगर के पास अब काम करने के लिए एक नया कप्तान होगा क्योंकि विराट कोहली ने आईपीएल 2021 के अंत में कप्तानी नहीं करने का फैसला सुनाया था।। हालांकि रिपोर्टें सामने आ रही हैं, आरसीबी को आगामी मेगा नीलामी में अपना नया कप्तान खोजने की उम्मीद है।

हेसन ने आरसीबी द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर जारी एक वीडियो में कहा, 'हमने संजय बांगर को अगले दो साल के लिए आरसीबी का मुख्य कोच चुना है। संजय को मुख्य रूप से बल्लेबाजी कोच के रूप में जाना जाता है, लेकिन निश्चित रूप से हमें उनसे अधिक उम्मीदें हैं। हम निश्चित रूप से भाग्यशाली हैं कि आरसीबी में संजय हमारे साथ हैं और उन्हें मुख्य कोच के रूप में प्रमोट करने से हम खुश हैं।"

यह भी पढ़ें- रवि शास्त्री ने ड्रेसिंग रूम में बढ़ाया टीम का हाैसला, कहा- आपको एक और मौका मिलेगा

वहीं बांगर ने भी कोच पद के लिए उन पर विश्वास दिखाने के लिए फ्रेंचाइजी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने नीलामी के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया है और यहां तक ​​कि स्काउटिंग टीमों ने भी कोचों के साथ मिलकर फैसला किया है कि उन्हें अगले सीजन के लिए किन खिलाड़ियों को चुनना चाहिए।

बांगर ने कहा, "मैं आरसीबी प्रबंधन को मुझ पर विश्वास करने और मुझे मुख्य कोच के पद पर मौका देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। नीलामी के लिए रणनीति पर हमारा काम पहले ही शुरू हो चुका है। मैं आरसीबी के प्रत्येक प्रशंसक को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम एक मजबूत फ्रेंचाइजी बनाने के लिए तैयार हैं और हम टीम को पहली बार चैंपियन बनाने के लिए बनाने के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं।''

Story first published: Tuesday, November 9, 2021, 13:52 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+