बल्लेबाजों ने मिलकर डुबोई लुटिया : संजय बांगड़
भारत को चौथे वन-डे में वेस्टइंडीज के हाथो मिली हार के बाद भारतीय टीम के बैटिंग कोच संजय बांगड़ ने टीम की बैटिंग लाइन-अप पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि स्लो पिच और खराब शॉट सेलेक्शन ही हार का कारण नहीं है बल्कि बल्लेबाजों ने मिलकर टीम की लुटिया डुबोने का काम किया है।
मात्र 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया चौथे वन-डे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 178 रनों पर ही ढ़ेर हो गई. पांच मैचों की शृंखला में भारत अभी सीरीज में 2-1 से आगे हैं ।
संजय बांगड़ ने बल्लेबाजों की आलोचना करते हुए कहा कि 'पिच का नैचर बहुत पहले से ही समझ में आ गया था। टारगेट बहुत आसान था लेकिन हमने पूरी क्षमता के साथ बैटिंग नहीं की। मैं सिर्फ इतना कहना चाहुंगा कि बल्लेबाजों ने मिलकर टीम की लुटिया डुबोई है'।
टारगेट चैस कर सकते थे
संजय बांगड़ ने पिछले मैच को याद करते हुए कहा कि 'हम पहले भी इस प्रकार की परिस्थितियों का सामना कर चुके हैं जब शुरूआती 10 ऑवरों में हमने टॉप-ऑर्डर जल्दी-जल्दी खोया है लेकिन फिर भी हमने 260 का स्कोर भी चैस किया है। मैं सिर्फ इतना कहना चाहुंगा कि हमने कठिन से कठिन पिच पर भी बैटिंग की है और इस जीत के लिए वेस्ट इंडीज टीम को पूरा क्रेडिट जाता है'।
मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान टीम इंडिया के बैटिंग कोच संजय बांगड़ ने कहा कि मिडिल ऑवर्स में हम काफी पीछे चले गए। उस दौरान हमारा रन रैट धीरे-धीरे खराब होता गया।
मिडिल ऑर्डर पर उठाएं सवाल
बांगड़ ने बल्लेबाजों के खराब शॉट सेलेक्शन के अलावा नाकाम मिडिल ऑर्डर पर भी हमला बोलते हुए कहा कि यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म था जहां वे अपने आप को साबित कर सकते थे। बांगड़ ने कहा कि 'आपको प्लेयर्स को उस परिस्थितियों में रखने की जरूरत है जो कि इस प्रकार की स्थितियों का सही से सामना कर सकें'।
उन्होंने आगे कहा कि 'कैदार और हार्दिक जो नंबर 6 और 7 पर बैटिंग करने आते हैं उन्हें यह देखने की जरूरत है कि कैसे प्रेसर को हैंडल करें और उन्हें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि कैसे मैच को खत्म करें'। इस तरह की परिस्थितियों में शॉट सेलेक्शन बहुत मायने रखता है और मुझे लगता है हमने यहीं पर गलती की है'।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
