For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvNZ: भारतीय मध्यक्रम पर पूरा भरोसा दिखाते हुए संजय बांगड़ ने कही ये बात

नई दिल्ली। 3 फरवरी को वेलिंग्टन के मैदान पर भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर अंतिम और पांचवां वनडे मैच खेलेगा। सीरीज का फैसला पहले ही हो चुका है। भारत ने लगातार तीन शुरुआती मैच जीतकर 10 साल बाद कीवीलैंड पर वनडे सीरीज कब्जाई थी। हालांकि उसके बाद हेमिल्टन में हुए चौथे मैच में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी में भारत को शर्मनाक और अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा था। चौथे मैच में 92 रनों पर सिमटने वाली भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज का नतीजा 4-1 से अपने नाम करना चाहेगी।

भारत के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने चौथे मैच में ढहने वाले भारतीय मध्यक्रम का बचाव किया है। बांगड़ ने कहा कि हमारे मध्यक्रम ने कई बार बेहतर प्रदर्शन किया है। कई बार हालात मुश्किल होते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मध्यक्रम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है। ये बात बांगड़ ने तब कही जब उनसे पूछा गया कि आखिर टॉप तीन बल्लेबाजों के फेल होने के बाद मिडिल ऑर्डर भी क्यों फेल हो जाता है। बांगड़ ने यह भी कहा कि पिछला मैच एक असामान्य घटना हो सकती है। इसको छोड़ दें तो हमारा मिडिल ऑर्डर ठीक है।

बांगड़ ने अपने सभी मध्यक्रम के बल्लेबाजों का बचाव करते हुए कहा, 'जब टॉप ऑर्डर रन बनाता है तो बाकी के बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए ज्यादा मौके नहीं मिलते हैं। आप देखें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अब तक हमारे किसी भी टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ने शतक नहीं बनाया है। इसके चलते हमारे मिडिल ऑर्डर बैट्समैन को बल्लेबाजी के लिए काफी वक्त मिला है और जब भी उनको मौका है उन्होंने मैच फिनिश किया है।' इसके साथ ही बांगड़ ने कहा कि खिलाड़ी पिछले मैच को भूलकर नए मैच में नई शुरुआत करना चाहते हैं।

Story first published: Saturday, February 2, 2019, 17:17 [IST]
Other articles published on Feb 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+