
खराब प्रदर्शन के कारण कुलदीप हुए बाहर
स्टार स्पोर्ट्स के एक शो के दौरा बांगर ने कुलदीप को लेकर अपनी पराय रखी। उन्होंने कहा कि मैं कुलदीप की गेंदबाजी का एक बड़ा प्रशंसक हूं। आप अगर उनका गेंदबाजी स्ट्राइक रेट देखेंगे, तो आप समझ जाएंगे कि वह किस दर्जे के गेंदबाज है। बांगर ने कहा, ''इस साल कुलदीप के आईपीएल में कुछ मैच खराब हुए थे और यह उसके लिए भी बुरी खबर थी कि खराब प्रदर्शन के कारण उसे टीम से बाहर होना पड़ा, लेकिन मुझे लगता है वो आगामी सीजन में अच्छा प्रदर्शन करेगा। कुलदीप वो गेंदबाज है जो अपनी टीम के लिए अहम रोल निभा सकता है। मुझे उम्मीद है कि वह सीजन-14 में अच्छा प्रदर्शन करेगा।''

कुलदीप के पिछला सीजन रहा खराब
बता दें कि 'चाइनामैन' स्पिनर कुलदीप यादव के लिए आईपीएल 2019 बहुत खराब रहा था। कुलदीप पिछले सीजन में सिर्फ 9 मैच खेल सके थे, लेकिन इस दाैरान भी वह सिर्फ 4 विकेट ही निकाल सके थे। कुलदीप को अब विंडीज के खिलाफ 6 दिसंबर को शुरू होने जा रहीत तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए चुना गया है। कुलदीप से एक बार फिर पुराने प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने विश्व कप के बाद विंडीज दाैरे में उथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में भी शामिल नहीं किया गया था।

विश्व कप में जगह बनाना नहीं रहेगा आसान
बांगर ने यह भी माना कि अगले साल होने जा रहे आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए जगह बनाना कुलदीप के लिए आसान नहीं रहने वाला है। उन्होंने कहा कि कुलदीप यादव के बाहर होने से क्रुणाल पांड्या ने भी दावेदारी रखी है। उन्होंने कहा, "मैं वॉशिंगटन सुंदर को आगे रखने की बात करूंगा। सुंदर के साथ फायदा यह है कि वह पावरप्ले और मुश्किल कड़ी में गेंदबाजी कर सकते हैं। हमने देखा है कि वह ऑस्ट्रेलियाई विकेटों पर अधिक उछाल निकाल सकते हैं क्योंकि जिस तरह से वह गेंद को रिलीज करते हैं, वह क्रीज का उपयोग कर सकते हैं और ऑस्ट्रेलिया में यह आवश्यक नहीं है कि आप गेंद को घुमाएं, लेकिन आप गति को भिन्न कर सकते हैं और उछाल निकाल सकते हैं और बल्लेबाज को धोखा दे सकते हैं। उन्होंने कहा, "इसलिए, मुझे लगता है कि कुलदीप के लिए यह कठिन होगा, लेकिन विश्व कप से ठीक पहले क्या होता है, यह कोई नहीं जानता।" कुलदीप ने सभी प्रारूपों में 150 से अधिक विकेट हासिल करते हुए छह टेस्ट, 53 वनडे और 18 टी 20 मुकाबले खेले हैं।


Click it and Unblock the Notifications
