Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बांगड़ ने की कोहली की प्रशंसा, कहा- अब दूसरों का प्रदर्शन अच्छा नहीं लगता

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने तीसरे वनडे में अपने वनडे करियर का 41वां शतक लगाया। अब वह सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक शतकों के रिकाॅर्ड को ध्वस्त करने में महज 9 शतक दूर हैं। दुनिया के कई महान बल्लेबाजों ने माना कि माैजूदा समय में कोहली की बल्लेबाजी का कोई तोड़ नहीं है। वहीं भारतीय टीम के सहायक कोच संजय बांगड़ भी कोहली के प्रदर्शन से हैरान हैं। उन्होंने कोहली की प्रशंसा करते हुए यह तक कह डाला कि अब दूसरों का प्रदर्शन अच्छा नहीं लगता।

बांगड़ ने कहा कि ऐसा नहीं है कि हम एक ही खिलाड़ी पर निर्भर हैं लेकिन विराट ने अपने खेल का स्तर इतना ऊंचा उठा लिया है कि कई बार दूसरों का अच्छा प्रदर्शन भी खास नहीं लगता। यह पूछने पर कि कोहली को क्या बात खास बनाती है उन्होंने कहा कि वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश में रहता है। वह अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार की कोशिश में रहता है और नियमित तौर पर ऐसा करता है। यही वजह है कि उसके खेल का स्तर इतना ऊंचा है।

बता दें कि कोहली ने 16 चाैकों व 1 छक्के की मदद से 95 गेंदों में 123 रनों की पारी खेली थी लेकिन बावजूद इसके भारतीय टीम आस्ट्रेलिया से 32 रनों से हार गई थी। इसपर बांगड़ ने कहा कि हमें मैदानकर्मियों ने कहा था कि यहां ओस गिरने की पूरी संभावना है। मैच से एक दिन पहले ओस गिरा था लेकिन इस मैच में ऐसा नहीं हुआ। टीम इंडिया को बल्लेबाजी में परेशानी हो रही थी और लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल हो रहा था। विराट अगर कुछ वक्त तक क्रीज पर टिक जाते तो हम दबाव में नहीं आते और मैच का रिजल्ट कुछ और होता। आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 313 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 281 रनों से हार गई।

Story first published: Sunday, March 10, 2019, 10:59 [IST]
Other articles published on Mar 10, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+