Zim Afro T10 franchise, Sanjay Dutt: बॉलीवुड और क्रिकेट का नाता बहुत पुराना है। शाहरुख खान और प्रीति जिंटा पहले ही आईपीएल में अपनी टीम खरीदकर सालों से इस प्रतियोगिता को बढ़ावा देते रहे हैं। वहीं अभिषेक बच्चान के पास पिंक पैंथर्स के नाम से कबड्डी टीम है। अब संजय दत्त ने भी अपनी एक क्रिकेट टीम खरीद ली है।
संजय दत्त ने खरीदी टीम: जिम्बाब्वे में 20 जुलाई से जिम एफ्रो टी10 लीग की शुरुआत होने जा रही है। इस लीग में संजय दत्त की टीम भी खेलती नजर आएगी। संजय दत्ता ने हरारे हरिकेन फ्रेंचाइजी को खरीदने का काम किया है। 20 जुलाई से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के सभी मैच हरारे में खेले जाएंगे। 29 जुलाई को इसके फाइनल का आयोजन भी किया जाएगा।
क्रिकेट भारत में एक धर्म की तरह: दत्त एरीज ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक अध्यक्ष और सीईओ सर सोहन रॉय और संजय दत्त ने मिलकर इस टीम की फ्रेंचाइजी को अपने नाम किया है। इस टीम को खरीदने के बाद उन्होंने मीडिया से बात भी की। उन्होंने कहा कि क्रिकेट भारत में एक धर्म की तरह है, और खेल के सबसे बड़े देशों में से एक होने के नाते, मुझे लगता है कि खेल को दुनिया के हर कोने में ले जाना हमारा कर्तव्य है। बता दें कि टीम कितने में खरीदी गई है इस बात की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा कि करोड़ों रुपये खर्च कर संजय दत्त ने इस टीम को अपने साथ जोड़ा है।
जिम्बाब्वे क्रिकेट के प्रबंध ने कही यह बात: इस लीग की शुरुआत को लेकर जिम्बाब्वे क्रिकेट के प्रबंध निदेशक गिवमोर माकोनी ने कहा कि मनोरंजन उद्योग के कुछ सबसे बड़े नामों को जिम एफ्रो टी10 के पीछे अपना योगदान देख अच्छा लग रहा है। हरारे हरिकेन्स अगले महीने होने वाले टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करेगी, ऐसी हम उम्मीद कर रहे हैं।
सोहन रॉय ने कही दिल की बात: एरीज ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक और सीईओ सर सोहन रॉय ने कहा कि टी-10 क्रिकेट का सबसे मनोरंजक और उद्यमी प्रारूप है और इसके माध्यम से मुझे मेरे बचपन के सपने को साकार करने का मौका मिला है।