जेल में रहते हुए भी संजय दत्त बन गये क्रिकेट टीम के मालिक

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर खलनायक यानी कि संजय दत्त इन दिनों रीयल लाइफ में यरवाडा जेल में अपने गुनाहों की सजा भुगत रहे हैं, बावजूद इसके संजू बाबा यूएई बेस्ड मास्टर्स चैंपियन्स लीग में हिस्सा लेने वाली टीम के मालिक बन गये हैं।

ना मैंने संजय दत्त को एके47 दिया था और ना ही उनसे कारतूस लिए थे: अबू सलेम

आपको बता दें कि संजय दत्त की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी मान्यता दत्त उनके बिजनेस को डील कर रही हैं और उन्होंने ने ही यह टीम खरीदी है। मालूम हो कि यूएई बेस्ड मास्टर्स चैंपियन्स लीग में सारे रिटायर्ड खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जिसमें आपको दुनिया भर के दिग्गज जैसे लारा, सहवाग, ब्रेट ली जैसे खिलाड़ियों का खेल दिखेगा।

जेल में संजय को परोसी गई थी शराब, सबूत विधानसभा में हुए पेश

जब तक संजू बाबा जेल में हैं तब तक उनकी टीम एक टैलंट मैनेजमेंट कंपनी टीम चलाएगी। फिलहाल मान्यता ने इस डील पर खुशी जताते हुए कहा कि उम्मीद है कि जल्द ही सबकुछ अच्छा हो जायेगा। संजय दत्त अगले साल अपनी सजा काटकर वापस आ जायेंगे। गौरतलब है कि संजय दत्त को मुंबई बम धमाकों मे प्रयोग हुए असलहे को पनाह देने के लिए सजा सुनायी गई थी।

Story first published: Friday, October 23, 2015, 12:39 [IST]
Other articles published on Oct 23, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+