Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

महज 23 गेंदों के खेल में जडेजा ने किए दो कमाल तो यूजर्स ने लगाई मांजरेकर की लंका

नईं दिल्ली। कमेंटेटर संजय मांजरेकर के लिए इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ भी अच्छा होता नहीं दिख रहा है। अगर वो किसी बात को लेकर ट्वीट भी करते हैं तो यूजर्स उनकी कोई ना कोई गलती निकालते हुए क्लास लगाने में पीछे हटते नजर नहीं आ रहे। इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप में मांजरेकर तब से निशाने पर आए हैं जब उन्होंने रविंद्र जडेजा को पहल नहीं दी। जडेजा को न्यूजीलैंड के खिलाफ शामिल किया गया, जहां उन्होंने रिजर्व डे के दिन कीवियों की पारी की आखिरी 23 गेंदों में फ्लिंडिंग दाैरान 2 ऐसे कमाल किए जिसके बाद यूजर्स ने फिर से मांजरेकर की लंका लगा दी।

न्यूजीलैंड ने 46.1 ओवर में 211 रनों से आगे खेलना शुरू किया। राॅस टेलर जबरदस्त फाॅर्म में खेल रहे थे कि तभी 48वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें जडेजा ने रन आउट कर भारत को छठी सफलता दिला दी। जडेजा फिल्डिंग में यहीं नहीं छाए। उन्होंने भुवनेश्वर के ओवर में टाॅम लाथम का एक ऐसा हवाई कैच लपका जिसकी सभी ओर खूब प्रशंसा की जा रही है। लाथम 10 तो टेलर 74 रन बनाकर पवेलियन लाैटे। जडेजा की शानदार फिल्डिंग की बदाैलत न्यूजीलैंड 50 ओवर में 239 रन बना सका।

जडेजा लगा चुके हैं क्लास
मांजरेकर ने जडेजा को पूर्ण खिलाड़ी न मानते हुए कहा था कि वह उनके स्थान पर टीम में एक पूर्ण गेंदबाज या पूर्ण बल्लेबाज शामिल करते। इस बात पर जडेजा ने ट्वीट कर मांजरेकर से खिलाड़ियों का सम्मान करने के लिए कहा था। जडेजा ने कहा था, "मैंने आपसे दोगुने मैच खेले हैं और मैं अभी भी खेल रहा हूं। जिन्होंने कुछ हासिल किया है उसका सम्मान करना सीखिए।" इमसके बाद माइकल वाॅन भी मांजरेकर पर चुटकी लेने लग पड़े। भारत-न्यूजीलैंड के मैच के दौरान जडेजा ने जब निकोल्स का विकेट लिया तो वॉन ने कहा कि यह जडेजा का ही समय है। वो गेंद स्पिन भी करा सकते हैं। इसी के बाद मांजरेकर ने वॉन को ब्लॉक कर दिया। जडेजा ने जब विलियम्सन का पॉइंट पर कैच लिया, तो वॉन ने लिखा कि अब उनकी जिंदगी आसान हो गई है।

Story first published: Wednesday, July 10, 2019, 16:45 [IST]
Other articles published on Jul 10, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+