कमेंट्री दाैरान आपस में भिड़े संजय मांजरेकर और हर्षा भोगले, गर्मा गया था मुद्दा
नई दिल्ली। संजय मांजरेकर अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि उनके कई बयान ऐसे भी रहते हैं जो बहस का मुद्दा बन जाते हैं या फिर क्रिकेट प्रशंसकों को बिल्कुल पसंद नहीं आते। इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप दाैरान जब मांजरेकर ने महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी पर सवाल उठाए थे तो सोशल मीडिया पर लोगों ने उनको खूब ट्रोल किया। अब एक बार फिर मांजरेकर अपनी बेत्तुका राय को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। भारत-बांग्लादेश के बीच ईडन गार्डन में हुए डे-नाइट टेस्ट मैच दाैरान मांजरेकर और हर्षा भोगले कमेंट्री कर रहे थे। इस दाैरान दोनों के बीच गुलाबी गेंद को लेकर बहस छिड़ गई। बात आगे बढ़ी तो मुद्दा गर्माता नजर आया।

ऐसे हुए दोनों के बीच बात शुरू
दरअसल हुआ कुछ ऐसा बांग्लादेश टीम के बल्लेबाज गुलाबी गेंद का सामना करने से थोड़ा चूक रहे थे। मोहम्मद शमी की बाउंसर का भी शिकार बने। इस कारण बांग्लादेश को पहली ही पारी में दो कन्कशन सब्सटीट्यूट लेने पड़े थे, जिसपर चर्चा करते हुए हर्षा भोगले ने कमेंट्री दाैरान राय दी कि बल्लेबाजों से पूछ लेना चाहिए कि क्या उनको गेंद दिखाई दे रही है। उनकी सुरक्षा का भी ख्याल होना चाहिए। भोगले ने कहा, 'मैच का सही तरीके से पोस्टमार्टम करना जरूरी है और खिलाड़ियों से बात करनी चाहिए।' भोगले के इस सवाल पर मांजरेकर ने उन्हें अपमानित करने का पूरा प्रयास किया।

मांजरेकर ने यूं किया अपमानित
मांजरेकर भोगले की इस बात पर सहमत नहीं दिखे, फिर उन्होंने बड़े रूखेपन से इसपर अपनी राय रखी। मांजरेकर ने सीधा कहा कि यह जानने की जरूरत केवल आपको ही है क्योंकि उनके पास तो खेलने का अनुभव है। मांजरेकर ने कहा, "इसकी जरूत नहीं है।" वहीं इसके बाद भोगले ने कहा, "खिलाड़ियों से पूछना होगा कि वे क्या सोचते हैं। इसके जवाब में मांजरेकर ने कहा, 'तुम्हे पूछना होगा, जिसने क्रिकेट खेला है उसे नहीं। हर्षा केवल आपको ही जानने की जरूरत है।" मांजरेकर ने यह कहते हुए भोगले को कम अनुभवी बताने का प्रयास किया। लेकिन फिर भोगले ने भी मांजरेकर को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, "क्रिकेट खेलने के आधार पर सवाल पूछने की वजह कुछ सीखने से नहीं रोक सकते। ऐसा होता तो टी-20 क्रिकेट हो ही नहीं पाता। जवाब में मांजरेकर ने कहा, 'बात मानता हूं लेकिन सहमत नहीं हूं।"

पहली बार गुलाबी गेंद से कोई टेस्ट खेलीं दोनों टीमें
बता दें कि भारत-बांग्लादेश के बीच हुआ आखिरी टेस्ट गुलाबी गेंद से ही खेला गया। दोनों टीमें पहली बार कोई डे-नाइट टेस्ट खेली हैं। ऐसे में भारतीय टीम का प्रदर्शन तो सही दिखा लेकिन बांग्लादे हर क्षेत्र में कमजोर दिखी। भारत ने बांग्लादेश को एक पारी व 46 रन से हराकर जीत हासिल की। इसी के साथ भारत ने 2-0 से सीरीज भी अपने नाम कर ली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
