For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रेयस अय्यर की शानदार पारी के मुरीद हुए मांजरेकर और जोंटी रोड्स, कही बड़ी बात

नई दिल्ली। श्रेयस अय्यर ने विंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दाैरान मिले माैके का फायदा उठाकर बल्ले से रन बरसाते हुए सबको प्रभावित किया। 2017 के अंत में अपने वनडे करियर की मजबूत शुरुआत करने के बावजूद अय्यर को फिर से टीम में खेलने का माैका नहीं मिला लेकिन भारत अब अगले विश्व कप के लिए नई प्लानिंग के तहत अय्यर के बारे में सोच रहा है। भारत को अपने मध्य क्रम को सुलझाने की सख्त जरूरत है और अय्यर अब इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारत के लिए 71 रनों की पारी खेली थी। भारत सिर्फ 101 रन पर तीन विकेट गंवा चुका था लेकिन अय्यर ने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर टीम को संभाला। एक कठिन ट्रैक पर विंडीज के खिलाफ जिस उन्होंने खेल दिखाया उसकी चारों ओर से प्रशंसा हो रही है। पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर और जोंटी रोड्स भी उनकी तारीफ करने से नहीं रह पाए। दोनों ने भारत के युवा खिलाड़ी की प्रशंसा की है। मांजरेकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "श्रेयस अय्यर 5 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने 104 की स्ट्राइक रेट से 71 रन बनाए हैं, जिसमें सिर्फ 5 चौके और 1 छक्का ... वह विराट कोहली के रास्ते पर है।"

रोड्स को मांजरेकर को जवाब देने की जल्दी थी और अय्यर की सफल बल्लेबाजी होने के पीछे एक और कारण बताया। महान दक्षिण अफ्रीकी ने ट्वीट करते हुए संजय मांजरेकर से पूछा कि आखिर काैन उसके साथ बल्लेबाजी कर रहा था। रोड्स ने लिखा कि सिर्फ नेट पर बल्लेबाजी करने से नहीं बल्कि मैदान पर भी अच्छे खिलाड़ियों के साथ बैटिंग करके काफी सीखा जा सकता है।

बता दें कि अय्यर की पारी की बदाैलत भारत दूसरे मैच में विंडीज को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 59 रनों से से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने कोहली के 120 रनों की बदाैलत 7 खोकर 279 रन बनाए। जवाब में, विंडीज बारिश के कारण मिले 46 ओवरों में 270 का पीछा करते हुए 210 पर ऑल आउट हो गई।

Story first published: Tuesday, August 13, 2019, 18:31 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+