For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BCCI ने संजय मांजरेकर को किया अपनी कमेंट्री टीम से बाहर, वजह का भी खुलासा

नई दिल्ली: कोरोनावायरस के बढ़ते हुए खतरे के मद्देनजर आईपीएल की तारीख को अगले महीने 15 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। इस फैसले के बीच बीसीसीआई का एक और बड़ा फैसला कहीं दबकर रह गया जो निश्चित तौर पर भारत के पूर्व बल्लेबाज और कमेंट्री बॉक्स के दिग्गज संजय मांजरेकर से जुड़ा हुआ है।

दुनिया के बेहतर कॉमेंटेटर के तौर पर माने जाने वाले संजय मांजरेकर को बीसीसीआई ने अपने कमेंट्री पैनल से बाहर कर दिया है।

संजय मांजरेकर बाहर-

संजय मांजरेकर बाहर-

यह बात पहले किसी के नोटिस में इसीलिए नहीं आई क्योंकि धर्मशाला में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मुकाबला बारिश के चलते धुल गया था। इस दौरान अन्य कॉमेंटेटर्स के बीच मांजरेकर नजर नहीं आए जबकि सुनील गावस्कर, मुरली कार्तिक और एल शिवरामाकृष्णन जैसे दिग्गज कमेंट्री बॉक्स में बैठे हुए थे।

आईपीएल में भी शायद ही कमेंट्री करते हुए दिखाई दें

आईपीएल में भी शायद ही कमेंट्री करते हुए दिखाई दें

बता दें कि 1996 में अपने रिटायरमेंट के बाद से ही मांजरेकर कमेंट्री में सक्रिय रहे हैं और पिछले तीन विश्व कप के अलावा वे आईसीसी के लगभग सभी इवेंट्स में कमेंट्री करते रहे हैं। माना जा रहा है कि बीसीसीआई उनको आगे भी अपनी टीम में शामिल ना करने का मन बना चुका है और वे आईपीएल में भी शायद ही कमेंट्री करते हुए दिखाई दें।

ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप: पीवी सिंधु को क्वार्टर फाइनल में ओकुहारा ने हराया

हटाने का कारण क्या रहा-

हटाने का कारण क्या रहा-

इस मामले पर जानकारी देते हुए एक सूत्र ने बेंगलुरु मिरर के हवाले से बताया है- 'शायद वह (मांजरेकर) आईपीएल से बाहर ही रहेंगे। इस समय हमारे दिमाग में यह नहीं है। लेकिन सच ये है कि उनके (मांजरेकर) के काम करने के तरीके से वे (बीसीसीआई) खुश नहीं थे।'

बता दें कि बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली खुद एक जाने-माने कॉमेंटेटर रह चुके हैं जिन्होंने आईसीसी के इवेंट्स में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

पिछले साल कई विवादों से रहा नाता-

पिछले साल कई विवादों से रहा नाता-

बता दें कि पिछले साल मांजरेकर का नाम तब काफी विवादों में आया जब उन्होंने विश्व कप के दौरान रवींद्र जडेजा के ऊपर टिप्पणी की और फिर बाद में पिंक बॉल टेस्ट के दौरान वे हर्षा भोगले के साथ विवाद में उलझ गए।

हालांकि साल का अंत आते आते मांजरेकर को इस बात का अहसास था कि उन्होंने बीते साल कुछ गलतियां की हैं और उन्होंने एक प्रोग्राम में इसको स्वीकार करते हुए कहा था कि वे कई मौकों पर गैर प्रोफेशनल रहे जिसका उनको अफसोस है।

जानकारी मिलने तक मांजरेकर ने फिलहाल अपनी ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया अभी नहीं दी है।

Story first published: Saturday, March 14, 2020, 9:49 [IST]
Other articles published on Mar 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+